यूपी के कानपुर में एक अनोखी शादी हुई है, जहां पुलिसवालों ने थाने में ही एक कपल की शादी करवा दी। इसका एक वीडियो और फोटो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
समाधान दिवस पर शादी
दरअसल कानपुर पुलिस समाधान दिवस मना रही थी। इस दिन वो लोगों की समस्या सुनकर उसका निपटारा करने की कोशिश करती है। इसी दौरान यह कपल थाने पहुंंचा और कहा कि उसके परिवार वाले उनकी शादी नहीं करवा रहे हैं, खिलाफ है, इसका समाधान करिए।
पुलिस ने निकाला समाधान
इस जोड़े की कहानी सुनकर पहले तो पुलिस वाले हैरान रह गए फिर समाधान के तौर पर थाने में ही पंडित तो बुलाकर दोनों की शादी करवा दी गई। मामला कानपुर के चौबेपुर थाने का है।
अलग-अलग राज्य से हैं दोनोम
दोनों ने पुलिस को बताया कि वो एक साल से एक दूसरे से प्यार करते हैं। बताया जा रहा है कि लड़का झारखंड और लड़की बिहार की रहने वाली है। दोनों की एक दूसरे से मिले और प्यार कर बैठे। इसी बीच लड़की के घर वालों को इसकी भनक पड़ गई, उन्होंने इस प्यार को खत्म करना चाहा। लड़की कोई बार उन्होंने लड़के से संबंध खत्म करने के लिए कहा।
कर लिया फैसला
परिवार वालों के विरोध को देखते हुए लड़के और लड़की ने पुलिस के पास जाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने समाधान दिवस के दिन को चुना और थाने पहुंच गए। जहां पुलिस वालों ने दोनों की शादी करवा दी।
