वायरल न्यूज़

घायलों को लेकर आई एंबुलेंस ने ही कर दिया एक्सीडेंट, वायरल हुआ हॉस्पिटल का वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 13, 2025, 08:33 AM IST

Today Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि एंबुलेंस घायलों को लेकर हॉस्पिटल पहुंची है कि तभी ड्राइवर का नियंत्रण खो गया। इससे वाहन सीधे हॉस्पिटल की दीवार से जा टकराया।

Image

घायलों को लेकर पहुंची एंबुलेंस ने ही कर दिया एक्सीडेंट। (Photo/Twitter)

Today Viral Video: राजस्थान के जोधपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। यहां मरीजों को लेकर आ रही एक एंबुलेंस ने हॉस्पिटल की दीवार से टक्कर मार दी। बताया गया एंबुलेंस घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ला रही थी। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जिसमें लोगों की भीड़ और हादसे के बाद का मंजर साफ दिखाई दे रहा है।

एंबुलेंस में थे घायल पुलिसकर्मी

जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब एंबुलेंस में सवार चार पुलिसकर्मी, जिनमें एएसपी अरविंद विश्नोई, एएसआई हुकम सिंह और दो अन्य कॉन्स्टेबल शामिल थे, पहले बालोतरा के पास नेशनल हाइवे-25 पर एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। इन घायलों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उन्हें जोधपुर रेफर किया गया। जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने बताया कि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। लेकिन एमडीएम हॉस्पिटल पहुंचते ही एंबुलेंस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वाहन ट्रॉमा वार्ड की दीवार से जा टकराया।

एक्स पर देखें वीडियो

क्या बोले नेटिजन्स

इस हादसे में एंबुलेंस को काफी नुकसान हुआ और घायलों की स्थिति और गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद वहां भीड़ जमा हो गई और स्थिति को संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोग हैरानी जता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने सड़क सुरक्षा और ड्राइवर की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। मालूम हो वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article