वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: पालतू तोते के साथ सफर कर रही थी महिला, रोडवेज बस ने काटा 444 रुपये का टिकट

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 1, 2024, 04:51 PM IST

Ajab Gajab News: बस कंडक्टर ने महिला का कोई किराया नहीं लिया, बल्कि महिला के तोतों का टिकट काट दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इन चार तोतों का टिकट 444 रुपये काटा गया।

Image

तस्वीर साभार- ट्विटर

Ajab Gajab News: सोचिए अगर आप अपने पालतू तोते के साथ बस में सफर कर रहे हों और आपको उनका किराया लेना पड़ जाए। यह बात जानकर कई लोगों को हैरानी जरूर हुई होगी। कई बार लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी पालतू जानवरों के साथ सफर करते हैं। हालांकि, इस दौरान उसका टिकट नहीं लेते हैं। पिछले दिनों कर्नाटक से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में एक महिला अपने पालतू तोतों के साथ सफर कर रही थी।

महिला को फ्री में यात्रा करने की छूट

महिला कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस से बेंगलुरु से मैसूर जा रही थी। इस दौरान महिला के पास पिंजरा था। इस पिंजरे में महिला ने अपने चार पालतू तोते रखे हुए थे। हैरान करने वाली बात यह है कि बस कंडक्टर ने महिला का कोई किराया नहीं लिया, बल्कि महिला के तोतों का टिकट काट दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इन चार तोतों का टिकट 444 रुपये काटा गया। जबकि महिला का एक रुपये भी किराया नहीं लिया गया।

क्यों नहीं लिया महिला का किराया

दरअसल, कर्नाटक में सरकार शक्ति योजना नाम से स्कीम चलाती है। इस योजना के तहत बस में यात्रा करते समय महिलाओं का टिकट नहीं लगता। इसका मतलब यह हुआ कि बस में महिलाएं फ्री में यात्रा करती हैं। हालांकि, बस में पालतू जानवरों और पक्षियों का टिकट लगता है। कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के नियमानुसार, गैर-एसी वाली बसों में पालतू जीवों को फ्री में ले जाने की इजाजत है। हालांकि, स्पेशल सर्विस वाली बसों पर पालतू जीवों का किराया लगता है। नियमानुसार, पालतू कुत्ते का किराया बड़े आदमी के आधे टिकट के बराबर और पालतू तोते का किराया एक बच्चे के आधे टिकट के बराबर होता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article