वायरल न्यूज़

रईसी ऐसी कि चकरा जाएं बड़े-बड़े अमीर, गर्मी से बचने के लिए शख्स ने बाथरूम में भी लगवा दी AC

Ajab Gajab News: देश में गर्मी का हाल यह है कि अलग-अलग राज्यों से लोगों के मौत की कई सारी खबरें सामने आ रही हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ करते हैं।

Image

बाथरूम में एसी (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab News: आपने बड़े-बड़े रईस देखे होंंगे, लेकिन आज हम आपको रईसी का एक ऐसा उदाहरण दिखाने जा रहे हैं। जिसके बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। इन दिनों पूरे भारत में भयंकर गर्मी पड़ रही है। बड़े से बड़े रईस अपने घर के हर कमरे में एसी तो लगवा लेते हैं, लेकिन कोई भी बाथरूम में एसी नहीं लगवाता है। हालांकि, इस भीषण गर्मी में बाथरूम जाना बहुत ही कठिन काम है। दूसरी तरफ एक शख्स ने गर्मी से बचने के लिए अपने वॉशरूम में भी AC लगवा दिया है।

तस्वीर देखकर आप भी होंगे हैरान

यह तस्वीर देखकर बड़े से बड़े रईसों का माथा ठनक गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सबके बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, देश में गर्मी का हाल यह है कि अलग-अलग राज्यों से लोगों के मौत की कई सारी खबरें सामने आ रही हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ करते हैं। जब शख्स के वॉशरूम की तस्वीर सामने आई तो लोगों ने उसे सबसे बड़ा रईस करार दिया है। देखें तस्वीर-

आप देख सकते हैं कि तस्वीर में एक साधारण वॉशरूम नजर आ रहा है। हालांकि, इस साधारण वॉशरूम में ऊपर की साइड एक AC दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर @haseenkhan3933 नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'बस इतना ही अमीर होना है।' इस तस्वीर को देखने के बाद यूजर्स काफी ज्यादा हैरान हैं। तस्वीर देखने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article