वायरल न्यूज़

OMG: इससे खतरनाक एडिटिंग नहीं देखी होगी आपने, यूजर्स ने पकड़ लिया अपना माथा

Viral Image: आप देख सकते हैं कि कहीं पर एक स्टैच्यू लगी है और उसके सामने खड़े होकर एक युवक फोटो खिंचवा रहा है। दूसरी तस्वीर में आप देख सकते हैं कि युवक ने स्टैच्यू को उसकी जगह से हटाकर अपनी स्टैच्यू लगा दी है।

Image

खतरनाक एडिटिंग (इंस्टाग्राम)

Viral Image: आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो और तस्वीरें देखी होंगी, जिसमें एडिटिंग का बहुत ही खतरनाक इस्तेमाल किया गया होता है। आज हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे। इस तस्वीर में एक युवक ने जिस तरह की एडिटिंग की है, उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

युवक ने स्टैच्यू की जगह लगा दी अपनी तस्वीर

तस्वीर आपको दो भागों में नजर आ रही होगी। पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कहीं पर एक स्टैच्यू लगी है और उसके सामने खड़े होकर एक युवक फोटो खिंचवा रहा है। यह तस्वीर तो आपको रियल लग रही होगी। वहीं इसके बगल में एक और तस्वीर लगी दिख रही है। आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि युवक ने स्टैच्यू को उसकी जगह से हटाकर अपनी स्टैच्यू लगा दी है। वहीं अपनी तस्वीर की जगह स्टैच्यू को लगा दिया है। इतनी खतरनाक एडिटिंग देखकर लोगों का माथा खराब हो गया है।

नहीं देखी होगी इससे खतरनाक एडिटिंग

खतरनाक एडिटिंग वाले इस तस्वीर को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम पर rahul_bindra_1 नाम के अकाउंट से भी यह तस्वीर शेयर की गई है। इस एडिटिंग को देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। इसमें से कई कमेंट बहुत ही ज्यादा मजेदार हैं। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'रियल एडिटिंग तो यही है..'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article