Ajab Gajab News: कहते हैं कि कब किसकी किस्मत खुल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। देखते ही देखते कोई शख्स राजा हो जाता है, वहीं किसी की किस्मत कब खराब हो जाए और वह रातों-रात बर्बाद हो जाए। इसी क्रम में ब्रिटेन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक शख्स अपने घर से बर्गर खाने के लिए किसी दुकान पर गया था। वहीं बर्गर खाकर घर लौटते-लौटते शख्स की किस्मत बदल चुकी थी और वह करोड़पति बन चुका था।
बर्गर खरीदने पहुंचा शख्स हुआ करोड़पति
इस खबर के बारे में सुनकर शायद ही आपको यकीन हो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के क्रैग हैगी अपने घर से बर्गर खरीदने निकले थे। बर्गर खरीदने के दौरान उन्होंने नेशनल लॉटरी स्क्रैचकार्ड भी खरीद लिया था। हालांकि, उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि उनकी किस्मत रातोंरात बदलने वाली है। उन्होंने अपनी किस्मत आजमाने के लिए टिकट खरीदा था। लॉटरी जीतने के बाद वह टिकट खोने के डर से काफी ज्यादा चिंतित हो गए थे। इस कारण उन्होंने लॉटरी के टिकट को अपने शरीर पर ही चिपका लिया था। हालांकि, पसीने की वजह से यह टिकट उनके शरीर पर ज्यादा देर चिपका नहीं रह पाया।
पत्नी को भी नहीं हुआ यकीन
इसके बाद उन्होंने टिकट को किचन कैबिनेट में रखे सॉसपैन के भीतर रख दिया। दरअसल, लॉटरी जीतने के बाद क्रैग को कुछ समझ नहीं आ रहा था। उन्होंने एक ही झटके में 11 करोड़ 26 लाख रुपये जीत लिए थे। मीडिया से उन्होंने बताया कि जब अचानक उन्हें पता चला कि वह करोड़पति हो गए हैं तो उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। उन्होंने अपनी पत्नी जोये को करोड़पति बनने की खबर दी तो उनकी पत्नी को जरा भी इस बात का यकीन नहीं हुआ। उन्हें लगा कि उनका पति मजाक कर रहा है। फिलहाल, अब क्रैग और उनकी पत्नी यह प्लानिंग कर रहे हैं कि जीती हुई इतनी बड़ी रकम को कहां और कैसे खर्च करेंगे।
