वायरल न्यूज़

जिस लड़के को दिया था धोखा, उसी की कंपनी में इंटरव्यू देने पहुंच गई लड़की, एक्स बॉयफ्रेंड को देखते ही..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 25, 2023, 01:51 PM IST

Ajab Gajab News: लड़की ने 6 साल पहले जिस लड़के को धोखा दिया था और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। वही लड़का आगे चलकर एक कंपनी का बॉस बन गया। इसके बाद समय ने करवट बदली और लड़की उसी लड़के की कंपनी में नौकरी मांगने पहुंच गई।

Image

एक्स बॉयफ्रेंड की कंपनी में देने पहुंची इंटरव्यू (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्लफ्रेंड ने कर लिया था ब्रेकअप
  • 6 साल बाद गई इंटरव्यू देने
  • कंपनी का मालिक निकला एक्स बॉयफ्रेंड

Ajab Gajab News: 'शादी में जरूर आना' फिल्म में लड़की शादी के दिन अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देकर भाग जाती है। इसके बाद लड़का IAS अधिकारी बन जाता है और एक दिन लड़की उसी IAS अधिकारी से मदद मांगने पहुंचती है। इस फिल्म का गाना 'ठुकरा के मेरा प्यारा, मेरा इंतकाम देखेगी' काफी ज्यादा वायरल हुआ था। कुछ ऐसा ही सीन एक लड़की के साथ हुआ। वह एक कंपनी में इंटरव्यू देने गई थी। इस कंपनी का बॉस उसका पूर्व प्रेमी निकला। अपने इस पूर्व प्रेमी को लड़की ने धोखा दिया था।

6 साल पहले प्रेमी से किया था ब्रेकअप

इंटरव्यू के समय अपने पूर्व प्रेमी को बॉस के रूप में देखकर लड़की के होश उड़ गए। लड़की ने 6 साल पहले लड़के को धोखा दिया था। यहां तक कि उसने लड़के का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। हालांकि, इतिहास ने खुद को दोहराया और लड़की अनजाने में उसी लड़के की कंपनी में नौकरी मांगने पहुंच जाती है। लड़की ने सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में बताया। रेली जौएट नाम की लड़की ने बताया कि उसने 6 साल पहले अचानक लड़के से ब्रेकअप कर लिया था।

6 साल में कंपनी का बॉस बन गया था प्रेमी

अमेरिका के ऑस्टिन में रहने वाली लड़की ने बताया कि 6 साल पहले उसने अपने प्रेमी से ब्रेकअप कर लिया था। जौएट ने बताया कि वह रिश्ते को लेकर कुछ ज्यादा ही सीरियस था, लेकिन उन्हें यह रिश्ता आगे तक नहीं ले जाना था। इसके बाद उन्होंने यह रिश्ता तोड़ लिया था। अचानक 6 साल बाद वह एक कंपनी में इंटरव्यू देने गई। यहां बॉस के तौर पर उसे एक्स बॉयफ्रेंड मिल गया। इंटरव्यू के दौरान एक्स-बॉयफ्रेंड को देखते ही वह दंग रह गई। उन्हें नौकरी की बहुत जरूरत थी, इसलिए इंटरव्यू को बीच में छोड़कर वह नहीं गईं। उन्हें नौकरी मिल भी गई, लेकिन उन्होंने उस कंपनी में नौकरी करना बेहतर नहीं समझा और दूसरी जगह नौकरी कर रही हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article