Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसी पोस्ट सामने आती है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है। इसी क्रम में एक लड़की का बायोडाटा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह लड़की अपनी शादी के लिए लड़का ढूंढ़ रही है। हालांकि, अपनी बायोडाटा में लड़की ने दूल्हे के लिए ऐसी शर्त रखी है, जिसे पढ़कर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।
लड़की का बायोडाटा इंटरनेट पर वायरल
फेसबुक पर खुशी नाम के अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की गई है। इस तस्वीर में एक लड़की का बायोडाटा दिख रहा है। इस बायोडाटा में लड़की की तस्वीर भी बनी नजर आ रही है। हालांकि, जब आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि लड़की का चेहरा असली नहीं है। यह तस्वीर AI से बनी नजर आ रही है। बायोडाटा के अनुसार, लड़की का नाम कृतिका मीणा है। इस बायोडाटा में पता चल रहा है कि लड़की का जन्मस्थान अजमेर है।
दूल्हे के लिए अजीबोगरीब शर्त
बायोडाटा में लड़की की उम्र 26 साल लिखी है, वहीं उसके पिता का नाम राहुल मीणा लिखा हुआ है। जो एक दुकानदार हैं। लड़की की पढ़ाई की बात करें तो उसने मास्टर्स की डिग्री ली हुई हौ और सिलाई तथा डांस का शौक रखती है। हालांकि, लड़की कोई नौकरी नहीं करती है। लड़की अपनी शादी के लिए जो लड़का ढूंढ़ रही है, उसके लिए एक शर्त लिखी गई है। इस शर्त में लिखा है- 'गरीब चलेगा, परंतु लड़का ऐसा चाहिए जो किसी भी प्रकार का नशा न करता हो।'
