वायरल न्यूज़

अजब: दुनिया का सबसे अनोखा देश, गाय-भैंस की तरह मगरमच्छ पालते हैं यहां के किसान

Crocodile Farming: थाईलैंड के किसान बड़ी संख्या में मगरमच्छों का पालन करते हैं।थाई फिशरीज डिपार्टमेंट के अनुसार, थाईलैंड में मगरमच्छों के लिए 1000 से ज्यादा फार्म हाउस बनाए गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन फॉर्म हाउस में 12 लाख से ज्यादा मगरमच्छों को पाला गया है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (एक्स)

Crocodile Farming: आपने फलों, सब्जियों और अनाज की खेती के बारे में तो सुना होगा। लोग गांवों में प्याज-टमाटर-आलू जैसी सब्जियों की भी खूब खेती करते हैं। फलों, सब्जियों और अनाजों की खेती के अलावा गांवों में किसान पशुपालन भी करते हैं। आपने देखा होगा कि भारतीय किसान भैंस, गाय, बकरी जैसे जानवरों को पालते हैं। इसके अलावा कुछ किसान मुर्गियों, मछलियों आदि को भी पालते हैं। दूसरी तरफ आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मगरमच्छ पाले जाते हैं।

दुनिया का सबसे अनोखा देश

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश में एक तरह से मगरमच्छ की खेती होती है। क्या आपने इस अनोखे देश का नाम सुना है, जहां मगरमच्छ की खेती की जाती है। एक तरह से यहां मगरमच्छ पाला जाता है। मगरमच्छ पालन के लिए इस देश में मुर्गी फॉर्म की तरह फार्म हाउस बनाए गए हैं। यहां मगरमच्छ का पालन बड़े पैमाने पर होता है। क्या आप उस देश का नाम जानते हैं। आज हम आपको उस देश के बारे में सारी चीजें बताने जा रहे हैं।

पाले जाते हैं 12 लाख से अधिक मगरमच्छ

सबसे पहले आपको बताते हैं कि मगरमच्छ पालने वाले देश का नाम थाईलैंड है। थाईलैंड के किसान बड़ी संख्या में मगरमच्छों का पालन करते हैं।थाई फिशरीज डिपार्टमेंट के अनुसार, थाईलैंड में मगरमच्छों के लिए 1000 से ज्यादा फार्म हाउस बनाए गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन फॉर्म हाउस में 12 लाख से ज्यादा मगरमच्छों को पाला गया है। अब आपके दिमाग में आ रहा होगा कि इतने ज्यादा पाले गए मगरमच्छों का वहां क्या किया जाता है। आपको बता दें कि थाईलैंड में मगरमच्छों के स्लॉटर हाउस हैं। इन मगरमच्छों को स्लॉटर हाउस में कीमती स्किन, मीट और खून के लिए काटा जाता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article