वायरल न्यूज़

10वीं के छात्र ने गणित के पेपर में लिख डाली ऐसी बात, टीचर ने पकड़ लिया माथा, आपकी भी छूट जाएगी हंसी

Ajab Gajab News: दसवीं क्लास के छात्र ने सवाल का जवाब देने की बजाय आंसरशीट पर ऐसी बात लिख डाली, जिसे देखकर टीचर का माथा ही घूम गया। इस छात्र की आंसरशीट देखकर यकीनन आप अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे।

Image

मैथ की फनी आंसर शीट (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab News: जरूरी नहीं कि हर स्टूडेंट को एग्जाम में सारे सवालों के जवाब आते हों। जिन सवालों के जवाब नहीं आते उन्हें अधिकतर स्टूडेंट छोड़ देते हैं। वहीं, कुछ स्टूडेंट ऐसे भी होते हैं, जो नहीं आने वाले सवालों के जवाब गलत लिखकर आ जाते हैं। दूसरी तरफ आज एक स्टूडेंट की ऐसे आंसरशीट वायरल हो रही है, जिसे देखकर आप यकीनन सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, इस छात्र ने गणित के सवालों के ऐसे अजीबोगरीब जवाब लिखे हैं, जिसे देखकर टीचर ने भी अपना माथा पकड़ लिया।

मैथ के सवाल का ऐसा फनी जवाब

सोशल मीडिया पर इस छात्र की आंसरशीट वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि दसवीं क्लास के छात्र ने सवाल का जवाब देने की बजाय आंसरशीट पर ऐसी बात लिख डाली, जिसे देखकर टीचर का माथा ही घूम गया। इस छात्र की आंसरशीट देखकर यकीनन आप अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे। आप देख सकते हैं कि छात्र ने कॉपी में बेसिक डिटेल्स भरी है। आप देख सकते हैं कि वह सवाल नंबर 4 जरूर लिखता है, लेकिन जवाब में अजीबोगरीब चीज लिख देता है।

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही आंसरशीट की तस्वीर

आप देख सकते हैं वह सवाल के जवाब में लिखता है, 'हमको आंसर नहीं आता, हमको न्यूमेरिकल नहीं आता, हमको सॉल्यूशन नहीं आता, तो क्या मांगता? फैंटा-फैंटा, हमको मांगता फैंटा-फैंटा' छात्र के द्वारा लिखा गया यह जवाब देखकर हर किसी की हंसी छूट जाएगी। किसी को यकीन नहीं होगा कि मैथ्स की कॉपी में कोई छात्र ऐसी चीज भी लिख सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह अनोखी आंसरशीट वायरल हो रही है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article