वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: चिड़िया भगाएं और लाखों रुपए कमाएं, यहां निकली ऐसी नौकरी, लोगों की लग गई लाइन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 31, 2023, 12:45 PM IST

यूके की मिस्टर चिप्स चिप्पी कम्पनी ने एक अजीबोग़रीब जॉब पोस्ट निकाला है। यह वैकेंसी चिड़ियां भगाने के लिए है। जी हां, इस जॉब में आपको सीगल से कंपनी के सामान की रक्षा करनी है, जिसके लिए प्रतिदिन कंपनी की ओर से 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Image

फोटो साभार - सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • कंपनी दे रही चिड़िया भगाने के लिए लाखों रुपए
  • जॉब पाने के लिए लोगों ने लगाई लंबी कतारें
  • मिस्टर चिप्स चिप्पी कम्पनी दे रही ये ऑफर

Ajab Gajab News: हमेशा से ही हम सब सुनते आ रहे हैं कि दुनिया बड़ी अजीब है। लेकिन अगर हम आपसे यह कहे कि दुनिया में अजीबोगरीब जॉब भी मिलने लगे हैं तो आप क्या कहेंगे। शायद आपको यह मजाक लगे, लेकिन यह सच है। दरअसल, यूके की एक कंपनी ऐसी जॉब दे रही है, जिसके बारे में जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। ये जॉब चिड़िया भगाने की है। नहीं समझें.. अरे भाई यूके में मौजूद मिस्टर चिप्स चिप्पी कम्पनी है, जो चिड़िया भगाने के लिए लाखों रुपए दे रहा है।

दरअसल, कंपनी काफी मछलियों के चिप्स बनाती है, जिसके लिए उनके पास मछलियों के काफी स्टॉक होते हैं। ऐसे में सीगल से बचाने के लिए कंपनी की ओर से वैकेंसी निकाली गई है, जिसके लिए कंपनी 20 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से देगी। लेकिन इसके लिए चिड़िया भगाने का तरीका शख्स को ढूंढना पड़ेगा। ऐसे में आप लोगों के पास लाखों रुपए कमाने का ऑप्शन है।

चिड़ियां भगाने के लिए लाखों रुपए

बता दें, कंपनी द्वारा निकाले गए इस वैकेंसी के लिए लोग लंबी कतारें लगा रहे हैं। ऐसे में अगर कोई शख्स हायर होता है तो इसके लिए उसे प्रतिदिन के हिसाब से पैसे दिए जाएंगे। अब ये अजीब सी जॉब करके आप काफी पैसा कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपका तरीका कंपनी को पसंद आना चाहिए। सीगल इन मछलियों को खा जाती है, ऐसे में उनसे बचाने के लिए कंपनी ने ये स्टेप उठाया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article