Bank Robbery In America: आपने पुरानी फिल्में देखी होंगी, उसमें बैंक में डकैती से जुड़ा मामला काफी दिखाया जाता था। लेकिन कई बार लोगों के सामने चोर भी फेल हो जाते थे। एक ऐसा ही मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया से सामने आया है, जहां एक बैंक में डाका डालने के लिए कुछ डकैत पहुंचें। लेकिन वहां मौजूद एक बुजुर्ग ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे बैंक लूटने से बच गई। ऐसे में लोग बुजुर्ग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Image Credit - iStock
इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 69 साल के माइकल आर्मस नामक एक ग्राहक बैंक पहुंचे थे, तभी वहां कुछ चोर आ गए। ऐसे में बुजुर्ग ने डकैती करने पहुंचे चोर को रोकने की सोची और फिर प्लानिंग कर पहुंच गए चोर के पास। उस समय नकाबपोश एक संदिग्ध कैश काउंटर पर बैठे बैंककर्मी को धमका रहा था, तभी उसके पास बुजुर्ग पहुंच जाते हैं और उससे हाथ मिलाने लगते हैं। ऐसे में चोर काफी अचंभित हो जाता है कि आखिर उसके साथ हो क्या रहा है।
बुजुर्ग ने लूटने से बचाया बैंक
बातचीत करते हुए बुजुर्ग चोर को बताता है कि वह उसका पड़ोसी रह चुका है। अब ऐसे में चोर काफी कंफ्यूज हो जाता है कि उसने तो कभी बुजुर्ग को देखा नहीं तो ये उसका पड़ोसी कैसे हो गया। तब तक बुजुर्ग उससे हाथ मिलाने लगता है और फिर गले लगा लेता है। इसके बाद बुजुर्ग चोर से कहता है कि उसे कुछ पैसों की जरूरत है और वह यहां पैसे निकालने के लिए आया हुआ है। इतना कहकर चोर से मदद भी मांगता है। इतने देर में बैंककर्मी अलर्ट हो जाते हैं और पुलिस को भी कॉल कर चुके होते हैं। इतने देर में पुलिस आ जाती है और फिर चोर को पकड़ लेती है। अब ऐसे में हर ओर बुजुर्ग की तारीफ की जा रही है।
