Ajab Gajab News: एडिडास (Adidas) कंपनी के कपड़े और जूते सभी को पसंद होते हैं। आपने अक्सर देखे होंगे कि नामी ब्रांडेड कंपनियों से मिलते-जुलते नाम से लोकल कंपनियां अपने सामान बेचती हैं। कई बार तो ऐसी कंपनियां ब्रांडेड कंपनियों का लोगो हूबहू कॉपी कर लेती हैं। देश के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मशहूर शू ब्रांड adidas का भाई ढूंढ निकाला है। आपको उनका ट्वीट देखकर मजा आ जाएगा। साथ ही आप adidas के भाई का नाम जानकर भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।
आनंद महिंद्रा का मजेदार ट्वीट
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक जूते की तस्वीर सामने आ रही है। इस जूते पर जो नाम लिखा है, वह adidas से मिलता जुलता है। जूते पर ajitdas नाम लिखा हुआ है। इसकी फोटो शेयर कर आनंद महिंद्रा ने बहुत ही मजेदार बात लिखी है। बता दें कि आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट पर अनोखे पोस्ट करते रहते हैं। यह पोस्ट लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। इसके साथ ही वह अपनी पोस्ट के साथ जो कैप्शन लिखते हैं, वह भी काफी मजेदार होते हैं।
इस फोटो के साथ भी ऐसा ही है। एडिडास के भाई वाली पोस्ट के साथ भी उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा है। आनंद महिंद्रा ने सफेद जूते की जो फोटो शेयर की है। उसमें जो ब्रांड का नाम लिखा है, वह हूबहू एडिडास की तरह है। एडिडास के फॉन्ट में ही ‘अजीतदास’ लिखा है। इसके साथ ही एडिडास की पहचान मानी जाने वाली तीन धारियां भी इस जूते पर बनी हुई हैं। ये तीन धारियां पहाड़ की आकृति बनाती हैं। आनंद महिंद्रा ने इसके साथ मजेदार कैप्शन लिखा, 'ये पूरी तरह से लॉजिकल बात है. इसका सीधा-सा मतलब है किा Adi का एक भाई है जिसका नाम Ajit है. ये सही मायने में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ है।'
