वायरल न्यूज़

'सुप्रीम कोर्ट' थीम पर बना अनोखा गणपति पंडाल, जज के रूप में 'न्यायमूर्ति गणपति' दे रहे दर्शन, देखें Viral Video

Viral Video: तेलंगाना में गणेश उत्सव के दौरान सुप्रीम कोर्ट की थीम पर आधारित 'न्यायमूर्ति गणपति' पंडाल भक्तों के बीच भारी चर्चा में है। इस पंडाल में भगवान गणेश 'जज ' की पोशाक में एक बड़ी कुर्सी पर आसीन हैं, जिनके एक हाथ में जज का हथौड़ा और पास में न्याय का तराजू रखा हुआ है।

Image

गणपति का अनोखा पंडाल

Viral Video: गणेशोत्सव के पावन पर्व पर देशभर में पंडालों की अलग-अलग और भव्य थीम्स देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार तेलंगाना (Telangana) में एक ऐसा पंडाल बनाया गया है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। यहां स्थापित 'न्यायमूर्ति गणपति' पंडाल लोगों के आकर्षण और कौतुहल का मुख्य केंद्र बना हुआ है। इस अनोखे पंडाल का बाहरी ढांचा सुप्रीम कोर्ट जैसा दिखता है। पंडाल के भीतर प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को एक असली कोर्ट रूम का अहसास होता है।

    वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं पंडाल की मुख्य खासियत इसकी प्रतिमा है। भगवान श्री गणेश जज का काला कोट और बैंड पहने मुख्य जज की कुर्सी पर बैठे हैं। उनके एक हाथ में जज का हथौड़ा और दूसरी ओर न्याय का तराजू दिखाई देता है। केवल गणेश जी ही नहीं, बल्कि पंडाल में वकील, पुलिसकर्मी और कटघरे का भी पूरा सेटअप तैयार किया गया है। इसके अलावा, पृष्ठभूमि में 'यतो धर्मस्ततो जयः' और न्याय संबंधी श्लोक लिखे गए हैं, जो वातावरण को और भी प्रभावशाली बनाते हैं। पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से बने इस अनोखे 'न्यायमूर्ति गणपति' के दर्शन करने और इस अद्भुत दृश्य को अपने कैमरों में कैद करने के लिए रोजाना हजारों भक्त पहुंच रहे हैं। इस अनोखे पंडाल को देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। देखें वीडियो...

    अनोखा पंडाल

    इस अनोखे पंडाल को देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो गए होंगे। जिसने भी यह नजारा देखा उसका यही हाल है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और पंडाल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस पंडाल पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article