Aaj ka viral video: सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भरी धूप में रेत के टीले पर दो नन्हे-मुन्ने बच्चे बैठे हैं। एक लड़का काली टी-शर्ट में है तो वहीं पर दूसरी लड़की लाल कैप पहने हुए है। दोनों के चेहरे पर उत्साह की चमक साफ तौर पर दिखाई दे रही है। ये दोनों एक प्यारी सी गिलहरी को पकड़ने के मिशन पर लगे हुए हैं। जी हां! वही चंचल, फुर्तीली गिलहरी जो पेड़ों पर उछल-कूद करती है आपको दिखाई देती होगी।
दोनों बच्चे इस गिलहरी को खाने का लालच दे रहे हैं, लेकिन गिलहरी भी बहुत चालाक है। उसे कहीं ना कहीं अंदाजा है कि जैसे ही यह खाने के लिए उसके पास जाएगी ये दोनों शरारती बच्चे उसे पकड़ लेंगे। गिलहरी बार-बार बिल से बाहर आती है और फिर अंदर जाने की कोशिश करती है। साथ ही वह सतर्क नजरों से इधर-उधर देखती भी है। इसके बाद जो होता है वह इन दोनों बच्चों ने कभी नहीं सोचा होगा। गिलहरी बिल से निकलकर फुरती से आती है और वह खाने के पैकेट को मुंह में दबाती है। जैसे मानो इन दोनों को कह रही हो "धन्यवाद भाई, लंच के लिए!" और फिर एक झटके में पूंछ हिलाते हुए गोली की रफ्तार में भाग जाती है। बच्चे यह नजारा देखकर हैरान रह जाते हैं।
पढ़ें इंटरनेट यूजर्स का रिएक्शन
सोशल मीडिया के एक्स पर इस वीडियो को @AamirMalick605 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'जब बच्चे स्ट्रैटजी बना कर बैठे थे गिलहरी को पकड़ने को और गिलहरी ने अपनी चालाकी दिखाते हुए पूरा खाना ही चुरा लिया। सीन पलट गया भाई दिमाग से खेला गिलहरी ने और बच्चों का स्मार्टनेस धरा रह गया'। इस वायरल वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है।
वहीं पर इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले यूजर ने लिखा: "वाह! ये गिलहरी तो इंसानों से भी तेजतर्रार निकली", दूसरे ने वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा: "देखा आपने लापरवाही का नतीजा एक झटके में गायब सा हो गया", तीसरे ने लिखा: "गिलहरी ने दिखा दिया कि चालाकी उम्र नहीं, दिमाग देखती है। बच्चे जाल बिछाते रह गए और वो खाना ले उड़ी। कभी-कभी छोटे से जीव भी बड़ी सीख दे जाते हैं, स्मार्टनेस प्लान से नहीं, टाइमिंग से साबित होती है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
