वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (05-Nov-2025):घुटने से दिमाग तक की यात्रा! दुनिया का सबसे अनोखा म्यूजियम

आज का वायरल वीडियो (05-Nov-2025): Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर इस समय नीदरलैंड के एक म्यूजियम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपको भी हैरानी होगी। यह एक ऐसी जगह है, जहां पर आप घुटने से लेकर दिमाग तक की यात्रा कर सकते हैं।

Image

Corpus Museum है दुनिया का सबसे अनोखा म्यूजियम (फोटो: X/@SKYjourno)

आज का वायरल वीडियो वायरल वीडियो (05-Nov-2025): सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जहां पर तरह-तरह की वायरल वीडियो देखने को मिलती है। इस समय एक म्यूजियम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर कुछ महिलाएं और बच्चे इस म्यूजियम के भीतर घूमते हुए दिखाई दे सकते हैं। साथ ही बच्चे इस म्यूजियम के अंदर मस्ती करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

वायरल म्यूजियम का यह वीडियो किसी ऐतिहासिक स्थल का नहीं है। बल्कि मानव शरीर के अंदर की सैर करने वाला म्यूजियम है। यानी एक इंसान के शरीर के भीतर क्या-क्या और कहां-कहां होता है। आपको इस म्यूजियम में आकर देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं बल्कि आप इन चीजों को हाथों स छू भी सकते हैं। यह दुनिया का अनोखा म्यूजियम नीदरलैंड में है।

मानव शरीर के अंदर करें यात्रा

सोशल मीडिया पर 28 सेकंड के इस वीडियो को @SKYjourno नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'मानव शरीर के अंदर की सैर..! क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप अपने ही शरीर के भीतर चल सकें, तो वो अनुभव कैसा होगा?

नीदरलैंड के ओएगस्टगेस्ट में बना Corpus Museum यही अनोखा अनुभव देता है - जहां आप सच में एक इंसानी शरीर के अंदर की यात्रा कर सकते हैं।

2008 में खुला यह म्यूजियम 35 मीटर ऊंचे मानव शरीर के विशाल मॉडल के अंदर बना है। यहां यात्रा शुरू होती है घुटने से और खत्म होती है दिमाग तक - हर कदम पर ऐसा लगता है मानो आप खुद अपने शरीर के भीतर चल रहे हों। यहां आप देख सकते हैं कि दिल कैसे धड़कता है, दिमाग कैसे सिग्नल भेजता है, ब्लड-फ्लो कैसे होता है, छींकते या खाते समय शरीर में क्या होता है।

इंटरनेट यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

यह सिर्फ एक म्यूजियम नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, साइंस और आर्ट का ऐसा संगम है जो इंसान के शरीर को समझने का अनुभव मजेदार, जीवंत और अविस्मरणीय बना देता है। तो अगर कभी नीदरलैंड जाएं- Corpus Museum जरूर देखें। ये कोई इमारत नहीं, ये एक सफर है - आपके अपने भीतर का।' वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं।

पहले यूजर ने लिखा: "दिखने में तो यह सच में हैरान कर देने वाला है, बच्चों के लिए तो बहुत ज्यादा काम की चीज है उन्हें मानव शरीर को समझना का अच्छा मौका मिलता है। इस म्यूजियम को देखकर मुझे लखनऊ में बने इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला की याद आ गई, जहां बैठे-बैठे हम लोग अंतरिक्ष की सैर करते हैं।", दूसरे ने लिखा: "सच में मैंने पहली बार इस तरह का म्यूजियम देखा है। हाल ही में मेरा पासपोर्ट बनकर आया है यदि मुझे मौका मिला जाने के लिए तो मैं पक्का यह म्यूजियम देख कर आऊंगा", तीसरे ने लिखा: "Corpus Museum सच में विज्ञान को अनुभव में बदल देता है जहां शरीर की हर प्रक्रिया को इतने जीवंत अंदाज़ में समझना मानो खुद ज़िंदगी के भीतर झांक लेना हो।" इस वीडियो को अब तक 32 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article