वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (28-NOV-2025): शुतुरमुर्ग के बच्चों को उठाने की फिराक में था बाज, बचाने के लिए खूंखार पक्षी से जा भिड़ी मां

आज का वायरल वीडियो (28-NOV-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: मां तो मां होती है, चाहे वह इंसान की हो या फिर किसी अन्य जीव-जंतु की। जब बात उसके बच्चों पर आती है तो वह अपनी जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटती। हाल में इसी बात को सही साबित करता एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

शुतुरमुर्ग के बच्चों पर झपट्टा मारता बाज (X/@sciencegirl)

आज का वायरल वीडियो (28-NOV-2025): सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है जिसमें मां की ममता देख लोग भावुक हो जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है जिसमें ममता और साहस दोनों देखने को मिले। यह वीडियो सचमुच दिल को छू लेने वाला है। वीडियो में देखा गया कि एक भूखा बाज शुतुरमुर्ग के छोटे-छोटे बच्चों को उठाने की फिराक में था, तभी उनकी मां ने जो किया, वो देखकर हर कोई दंग रह गया।

शुतुरमुर्ग के बच्चों पर बाज ने मारा झपट्टा

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बड़ा बाज आसमान से झपट्टा मारकर शुतुरमुर्ग के नवजात बच्चों की ओर लपकता है। लेकिन तभी उनकी माँ ने पलटवार किया और बाज पर हमला करने के लिए दौड़ लगा दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि शुतुरमुर्ग के बच्चे अभी इतने छोटे हैं कि खुद का बचाव करना उनके लिए नामुमकिन था। शुतुरमुर्ग ने अपने पंखों को फैलाकर बच्चों को बचाने के लिए एक ढाल बना लिया और आगे बढ़कर बाज पर सीधा हमला बोल दिया। शुतुरमुर्ग की एक जोरदार किक देखते ही देखते बाज वहां से भागने को मजबूर हो गया। फिर डर के मारे बाज ने दोबारा हमला करने की हिम्मत नहीं की और उड़कर दूर चला गया।

शुतुरमुर्ग और बाज के बीच हुई लड़ाई का वीडियो वायरल

खूंखार शिकारी बाज और दुनिया के सबसे बड़े पक्षी शुतुरमुर्ग के बीच हुई यह रोचक लड़ाई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि शुतुरमुर्ग आमतौर पर बेहद ही शांत स्वभाव के होते हैं लेकिन जब बात उनके अपने बच्चों पर आ जाती है तब वे बेहद आक्रामक भी हो सकते हैं। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो में शुतुरमुर्ग मां की ममता और साहस को देख लोग उसकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाए। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "माँ तो माँ होती है, चाहे शुतुरमुर्ग की हो या इंसान की।" दूसरे ने लिखा, "बाज को सबक मिल गया, अब वह कभी भी उन बच्चों की तरफ नजर उठाकर भी नहीं देखेगा।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article