वायरल न्यूज़

मासूमियत या शरारत? बच्चे की क्यूट हरकत ने जीता लोगों का दिल, देखें वीडियो

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की प्रार्थना के दौरान एक छोटा बच्चा आंखें बंद करके चुपके से लॉलीपॉप खाता नजर आता है। उसकी मासूम हरकत और भोला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यह वीडियो सभी को अपने बचपन की याद दिला रहा है।

Image

प्रार्थना के बीच बच्चे की मीठी शरारत (Photo: X/@Santosh53172026)

School Ka Viral Video: दुनिया भर में जब लोग सिर झुकाकर इबादत या प्रार्थना में डूबे होते हैं, उस समय हर कोई पूरी श्रद्धा और अनुशासन में रहता है। लेकिन कभी-कभी इसी गंभीर माहौल में कुछ ऐसे मासूम पल बन जाते हैं, जो चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। ऐसा ही एक प्यारा सा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक स्कूल की सुबह की प्रार्थना का दृश्य दिखाया गया है। सभी बच्चे लाइन में खड़े होकर आंखें बंद किए प्रार्थना कर रहे हैं।

बच्चे की मासूम हरकत देख आपको अपने स्कूल की आ जाएगी याद

माहौल पूरी तरह शांत और अनुशासित नजर आता है। हर बच्चा प्रार्थना में ध्यान लगाए हुए है। लेकिन इन्हीं बच्चों के बीच एक छोटा सा बच्चा अपनी अलग ही दुनिया में खोया हुआ दिखाई देता है। उस बच्चे की आंखें भी बंद हैं, जैसे वह भी बाकी बच्चों की तरह प्रार्थना कर रहा हो। लेकिन उसकी हरकतें कुछ और ही कहानी बता रही हैं। दरअसल, उसके मन में जेब में रखी लॉलीपॉप खाने की इच्छा इतनी ज्यादा होती है कि वह खुद को रोक नहीं पाता। वह धीरे-धीरे, बिना किसी को पता चलने दिए, अपनी जेब से लॉलीपॉप निकालने की कोशिश करता है।

सबसे मजेदार बात यह है कि वह आंखें बंद रखकर ही लॉलीपॉप खाने लगता है। उसे लगता है कि अगर उसने आंखें बंद कर रखी हैं, तो कोई उसे देख नहीं पाएगा। उसके चेहरे के भाव और उसकी मासूम हरकतें इस पल को और भी खास बना देती हैं। पीछे खड़े बच्चे की प्रतिक्रिया भी इस पूरे दृश्य को और मजेदार बना देती है। यह वीडियो लोगों को इसलिए भी पसंद आ रहा है क्योंकि यह बचपन की मासूमियत को दिखाता है। स्कूल की प्रार्थना, अनुशासन और बच्चों की छोटी-छोटी शरारतें – ये सब मिलकर एक ऐसा पल बना देते हैं, जिसे देखकर हर किसी को अपने बचपन की याद आ जाती है। कुल मिलाकर अगर कहें तो यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि बचपन की ये छोटी-छोटी शरारतें ही जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल होते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article