वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (21-NOV-2025): पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर वाले ने बजाया 'चुनरी-चुनरी' गाना, सुनते ही झूम उठे विदेशी, देसी बीट्स पर खूब किया डांस

आज का वायरल वीडियो (21-NOV-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: कहते हैं कि संगीत और खुशी की कोई भाषा या सीमा नहीं होती। उसकी एक बानगी आज इस वायरल वीडियो में देखने को मिली, जहां कुछ विदेशी पर्यटक बॉलीवुड गाने पर जमकर डांस करते नजर आए।

Image

बॉलीवुड गाने पर डांस करते विदेशी पर्यटक (Instagram/@explore_with_bali)

आज का वायरल वीडियो (21-NOV-2025): हर साल भारत घूमने के लिए लाखों विदेशी आते हैं। भारत में उनका सबसे फेवरेट स्पॉट राजस्थान है। जहां की संस्कृति और देसी ठाठ-बाट के वे दीवाने हैं। हाल में राजस्थान की सैर करने आए कुछ विदेशियों के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर में तेल भरवाने आए ड्राइवर ने जैसे ही बॉलीवुड का पुराना हिट गाना ‘चुनरी चुनरी’ बजाया, वैसे ही कुछ विदेशी सैलानी पेट्रोल पंप पर ही डांस करने लगे। विदेशियों की मस्ती का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

चुनरी-चुनरी गाने पर नाचते दिखे विदेशी

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @explore_with_bali नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे “राजस्थान बाइक ट्रिप” कैप्शन के साथ शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ग्रुप विदेशी टूरिस्ट बाइक ट्रिप के दौरान पेट्रोल भरवाने रुके हैं। तभी पास में खड़े ट्रैक्टर में बैठा ड्राइवर स्पीकर की आवाज एकदम तेज कर देता है और ‘चुनरी चुनरी’ गाना बजने लगता है। बस फिर क्या था, देसी बीट्स सुनते ही विदेशी मेहमानों के पैर अपने आप थिरकने लगे। पुरुष-महिलाएं सबने हाथ हिलाए, कमर मटकाई और पूरी मस्ती में डांस करना शुरू कर दिया।

लोगों को पसंद आया विदेशियों का यह वीडियो

विदेशियों को इस तरह से झूमते हुए देख पेट्रोल पंप पर मौजूद लोकल लोग पहले तो हैरान रह गए, फिर मुस्कुराने लगे। किसी ने ताली बजाई, किसी ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने शुरू कर दिए और कुछ लोग खुद भी उन विदेशियों के साथ नाचने में शामिल हो गए। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ट्रैक्टर वाला भाई तो असली हीरो है, उसने स्पीकर ऑन करके पूरे मूड को सेट कर दिया।" दूसरे ने लिखा, "पधारो म्हारे देश…"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article