वायरल न्यूज़

उम्र ढली लेकिन प्यार नहीं! भाइयों को राखी बांधने आईं बूढ़ी अम्मा को देख भावुक हुए लोग

सोशल मीडिया पर भाई-बहन के अटूट रिश्ते को बयां करता एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग अम्मा अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए उनके घर पहुंची हुई हैं।

Image

भाइयों को राखी बांधने आईं बूढ़ी अम्मा (Instagram/@jogubhadarbar30)

रक्षाबंधन का त्योहार हर साल भारत में लोग धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन बहन अपने भाई की उसकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और यह कसम लेती है कि उसका भाई हमेशा उसकी रक्षा करेगा। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। राखी के समय ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर हमें देखने को मिल ही जाते हैं, जहां भाई-बहन रक्षाबंधन का पर्व मनाते नजर आते हैं।

बुजुर्ग भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंची बूढ़ी अम्मा

आज एक बार फिर से राखी का एक पुराना वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग दादी अपने भाइयों के हाथों पर रक्षासूत्र बांधने के लिए उनके घर आई हुई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो सीधे लोगों के दिल में उतर गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला झुर्रियों भरे चेहरे और डगमगाते कदम के साथ अपने भाइयों के घर में उन्हें राखी बांधने आई है।

भाई-बहन का यह अनमोल वीडियो हुआ वायरल

वह बड़ी प्यार से अपने भाइयों के पास पहुंचती है और उनकी कलाई पर राखी बांधती है और उन्हें नारियल देती है। बुजुर्ग अम्मा के भाई भी कम उम्र के नहीं, सब के सब बुजुर्ग हैं। अम्मा ने एक-एक कर दोनों भाइयों को राखी बांधी और दोनों भाइयों ने उन्हें प्यार और इज्जत भरी नजरों से देखा। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @jogubhadarbar30 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो को देख सबकी आंखें भर आईं। लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दी और अपने विचार रखे। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “उम्र ढल जाती है, शरीर कमजोर पड़ जाता है, लेकिन भाई-बहन का प्यार कभी बूढ़ा नहीं होता।” दूसरे ने लिखा, "भाई-बहन का यह प्यार बेहद ही अनमोल है। अब शायद ही इस उम्र में भी अपने भाइयों को राखी बांधने जाता होगा।" तीसरे ने लिखा, "सच कहें तो रिश्ते पैसे से नहीं बल्कि दिल से निभाए जाते हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article