वायरल न्यूज़

स्केटिंग कर ग्राहकों तक खाना पहुंचा रहा था वेटर, अगले ही पल हुआ ऐसा हाल, Video देख आपको भी आ जाएगी तरस

एक थीम बेस्ड रेस्टोरेंट का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक वेटर स्केटिंग करते हुए ग्राहकों तक खाना पहुंचा रहा होता है, तभी अचानक से उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह खाना समेत नीचे गिर पड़ता है।

Image

खाने की थाल लिए धड़ाम से नीचे गिरा वेटर (X/@DrClownPhD)

आजकल थीम बेस्ड रेस्टोरेंट्स का चलन काफी जोरों पर है। मगर इस थीम को कायम रखने के लिए रेस्टोरेंट वालों को कई तरह के हालातों का सामना करना पड़ता है। अब आप इस रेस्टोरेंट का ही थीम देख लीजिए। जहां फूड ऑन व्हील्स की पॉलिसी है। यहां के रेस्टोरेंट में वेटर कस्टमर्स तक खाना स्केटिंग करते हुए पुहंचाते है। अगर उनसे कोई चूक हुई तो शरीर के साथ-साथ रेस्टोरेंट का भी नुकसान होता है। फिलहाल इस थीम बेस्ड रेस्टोरेंट में कुछ ऐसा ही वाकया देखने को मिला। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

स्केटिंग करते हुए रेस्टोरेंट में खाना सर्व कर रहा था वेटर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वेटर रेस्टोरेंट में खाना सर्व करने के लिए रोलर स्केटिंग करते हुए जा रहा होता है। उसके हाथ पर एक बड़ा सा थाल रखा देखा जा सकता है। जिसमें कई तरह के व्यंजन शामिल है। वह स्केटिंग करते हुए बड़े ही स्वैग में कस्टमर तक पहुंच ही रहा था कि अचानक से उसके स्केट का बैलेंस बिगड़ता है और गिर जाता है। हालांकि इस दौरान उसने खुद को और थाली में परोसे गए खाने को बचाने की पूरी कोशिश की मगर वह सफल नहीं हो पाया। अंत में वह थाल समेत ही गिर पड़ता है और गरमा-गरम सारा खाना उसके शरीर पर गिर जाता है। जिससे वह जल जाता है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @DrClownPhD नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 19 लाख लोगों ने देखा और 12 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने लिखा, "इस तरह से खाना परोसने का क्या ही मतलब है, अगर ग्राहक तक उसका खाना सही सलामत ना पहुंच पाए।" दूसरे ने लिखा, "हमारे यहां इस तरह से खाना परोसने की कोई संस्कृति नहीं है, ग्राहकों को भी बहुत अजीब लगता होगा, अगर इस दौरान कोई रायता फैल जाता होगा तो।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article