कहते है न कि कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता, बस उसे करने की नियत सही होनी चाहिए। कई दफा ऐसा देखा जाता है कि इंसान वह काम कर रहा होता है, जिसे वह डिजर्व नहीं करता फिर भी वह उसे बड़ी ही शिद्दत से करता है। वैसे लोगों को देख लोगों के मन में एक ही सवाल आता है कि आखिर यह शख्स क्यों इस तरह का काम कर रहा है। हाल में एक ऐसे ही रैपिडो वाले का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की ने जब उससे सवाल करते हुए कहा कि भैया आप पढ़े-लिखे लगते हो, दिखने में भी अच्छे हो, फिर आप रैपिडो क्यों चलाते हो? इस पर रैपिडो वाले ने जो जवाब दिया वह सुन लड़की का दिमाग सन्न रह गया।
लड़की का सवाल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की रैपिडो से अपनी राइड बुक करती है। जिसके बाद वह रैपिडो वाला उसे पिक करने आता है।लड़की जब रैपिडो वाले को देखती है तो वह उससे कहती है कि भैया आपसे एक चीज पूछूं, आप बुरा तो नहीं मानोगे? इस पर रैपिडो वाला कहता है कि हां...हां पूछो ना। लड़की उससे पूछती है कि आप देखने में भी सही लग रहे हो और पढ़े-लिखे भी लगते हो, तो फिर आप रैपिडो क्यों चला रहे हो?
ये भी पढ़ें:
रैपिडो वाले का जवाब
इस पर Rapido वाला बोलता है कि मैडम बहुत ही पुरानी कहानी है, लेकिन आप पूछ रहे हो तो बता ही देता हूं। Rapido वाला बताता है कि उसकी एक गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। वो जाते हुए उससे एक बात कह गई जो अभी तक उसे दर्द देते रहता है। लड़की ने पूछा कि क्या बोली थी? रैपिडो वाला कहता है कि वह बोलकर गई थी कि मेरी तरह इस शहर में एक भी लड़की नहीं घुमा पाओगे। तो मैंने भी तैश-तैश में बोल दिया कि एक क्या तेरी तरह इस शहर में 10-10 लड़कियां घुमाऊंगा और वह भी रोज। तब से मैं रैपिडो चला रहा हूं।
वीडियो पर लोगों ने खूब लिए मजे
वीडियो के वायरल होने के बाद लोग रैपिडो वाले का जवाब सुन चकरा गए। कई लोगों ने वीडियो पर मजाकिया अंदाज में रैपिडो वाले की बातों का समर्थन किया। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भाई ने गर्लफ्रेंड की बात को दिल पर ले लिया था।" दूसरे ने लिखा, "बंदे ने चैलेंज स्वीकार किया और उसमें बहुत ही शानदार तरीके से सफल भी हुआ।" तीसरे ने लिखा, "कभी-कभी एक ही बात इंसान को सालों तक रोक देती है लेकिन भाई, उस दर्द से ऊपर उठकर रैपिडो चला रहा है। गर्लफ्रेंड ने जो बोला वो गलत था और तू सही रास्ते पे है, respect है भाई।" इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @SAnwer80633 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 843 लोगों ने इसे लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
