वायरल न्यूज़

4 लाख में करोड़ों वाली Lamborghini! झारखंड के टार्जन ने मारुति 800 को मॉडिफाई कर बना दिया सुपरकार

एक शख्स ने पुरानी मारुति 800 को मॉडिफाई कर उसका पूरा लुक ही बदल डाला और उसे लैंबॉर्गिनी Aventador की तरह दिखने वाली सुपरकार बना दिया। शख्स ने मॉडिफिकेशन के दौरान कार का पूरा शेप और बॉडी नया डिजाइन किया है। साथ ही उस पर ब्राइट ग्रीन (चमकीला हरा) रंग चढ़ाया है। इसके अलावा नए बंपर, लाइट्स, एलॉय व्हील लगाए और साउंड सिस्टम को भी अपग्रेड किया है।

Image

मारुति 800 कार को मॉडिफाई कर शख्स ने दे दिया सुपरकार जैसा लुक (X/@IndianTechGuide)

हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। यहां के लोगों में कूट-कूटकर टैलेंट भरा पड़ा है। बस जरूरत उसे निखारने और सही प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने की। हाल में एक ऐसे ही टैलेंटेड शख्स का चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है। जहां, शख्स ने मात्र 4 लाख रुपए की कीमत में करोड़ों रुपए वाली लैंबॉर्गिनी सुपरकार जैसी दिखने वाली एक कार बना डाली।

शख्स ने मारुति 800 को बना डाला सुपरकार

जी हां! शख्स झारखंड के रहने वाले हैं और इनका नाम मोहम्मद आरिफ बताया जा रहा है। जिन्होंने कम खर्चे में लैंबॉर्गिनी जैसी सुपरकार बनाकर कमाल कर दिखाया। मोहम्मद आरिफ एक साधारण मैकेनिक हैं और उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर एक पुरानी मारुति 800 कार को मॉडिफाई कर लैंबॉर्गिनी जैसा शानदार लुक दे दिया। इस पूरे मॉडिफिकेशन में मात्र 4 लाख रुपये तक का खर्च सामने आया।

लोगों की नजरें खा गईं गच्चा

फिलहाल सोशल मीडिया पर कार का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक हरे रंग की लैंबॉर्गिनी कार सड़क पर फर्राटे भर रही है। पहली नजर में तो लोग पक्का ही गच्चा खा जाएंगे और उसे देखकर यह नहीं बता पाएंगे कि यह कार लैंबॉर्गिनी कार है या कोई पुरानी सी मारुति 800.

वीडियो देख लोग हैरान

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @IndianTechGuide नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 11 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देख लोग हैरान हैं कि इतने कम पैसे में इतना जबरदस्त काम कैसे हो सकता है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "पैसा कम हो तो भी हुनर और लगन के सामने कुछ भी नामुमकिन नहीं।" दूसरे ने लिखा, "वाह! क्या बात है आरिफ भाई की!"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article