Viral Video: जिंदगी में हर किसी का कोई ना कोई सपना जरूर होता है। कुछ लोग मेहनत करके उस सपने को पूरा कर लेते हैं। जबकि, कईयों की उम्र बीत जाती है लेकिन उनका सपना पूरा नहीं हो पाता है। लेकिन, कई बार आखिरी पल में भी वो सपना पूरा हो जाता है, जिसे देखकर अक्सर लोग भावुक (Emotional Video) हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई मामले वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक एक दादी का सपना 87 साल की उम्र में पूरा हुआ, जिसे देखकर वो भी भावुक हो गईं। इतना ही नहीं इस नजारे को देखने के बाद यूजर्स भी इमोशनल हो गए। वहीं, वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।
ये तो हम सब जानते हैं सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों को काफी इमोशनल कर देते हैं। एक बार फिर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं 87 साल की उम्र एक दादी पहली बार समुद्र देखने पहुंची थी। जबकि, समुद्र देखने का सपना उनका बचपन से था। लेकिन, यह सपना बुढ़ापे में जाकर पूरा हुआ। दादी ने जब समुद्र को देखा तो वह भावुक हो गईं। वीडियो देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर इमोशनल हो जाएंगे। देखें वीडियो...
इमोशनल करने वाला नजारा
वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'hersheyy_vibes' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 21 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि काफी इमोशनल करने वाला नजारा है। कुछ का कहना है कि भगवान करे ऐसे ही सबका सपना पूरा हो। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
