वायरल न्यूज़

Viral Video: 83 साल के रिटायर्ड कर्नल ने जवानों के साथ लगाए ताबड़तोड़ पुश अप, जज्बा देख लोग कर रहे सैल्यूट

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रिटायर्ड कर्नर जवानों के साथ ताबड़तोड़ पुश अप लगा रहे हैं। एनर्जी लेवल देखकर हर कोई दंग रह गया।

Image

रिटायर्ड कर्नल का जोशीला अंदाज

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको कई बार ऐसे वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें 83 साल के रिटायर्ड कर्नल का जज्बा देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि, रिटायर्ड कर्नल जिस तरह अन्य जवानों के साथ पुश अप मार रहे थे, उसने सबको चौंका दिया। आलम ये है कि उनके जज्बे की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अक्सर हम सोचते और कहते हैं उम्र हो जाने के बाद लोगों में एनर्जी लेवल कम हो जाती है। इतना ही नहीं ये चीज हम अपने आस-पास देखते भी हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो पूरी तरह से इसे गलत साबित कर देते हैं। तभी तो कहते हैं उम्र तो बस एक नंबर है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक बुजुर्ग रिटायर्ड कर्नल लगातार पुश अप लगा रहे हैं। जिस तरह उनमें जोश था उसने अन्य जवानों को भी काफी प्रभावित किया। इतना ही नहीं पल को देखने के बाद हम आप एक ही बात कह सकते हैं एक जवान हमेशा जवान रहता है। देखें वीडियो...

रिटायर्ड कर्नल ने एनर्जी लेवल से चौंकाया

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए सोच में पड़ गए होंगे। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाखों लोग इस वीडियो को अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं रिटायर्ड जवान की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article