वायरल न्यूज (Viral News): आज के समय में ज्यादातर लोग छोटे परिवार में रहना पसंद करते हैं। कई परिवारों में तो सदस्य के नाम पर मम्मी-पापा और भाई-बहन ही सिर्फ होते हैं। अन्य रिश्तेदारों के बारे में बच्चों को खबर तक नहीं होती। हम सब देखते हैं कि आज के समय में जैसे ही शादी होती है। लोग शादी के बाद अपना अलग घर बना लेते हैं और बाकी परिवार से लेना-देना या तो ना के बराबर हो जाता है या फिर कम हो जाता है, लेकिन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक ऐसा परिवार भी है, जिसने आज भी संयुक्त परिवार की परंपरा को जिंदा रखा है। यही वजह है कि यह परिवार इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
आज भी कायम है संयुक्त परिवार की ताकत
आंध्र प्रदेश के कुरलापल्ली गांव में रहने वाला नागप्पा परिवार अपने आप में एक अनोखी मिसाल है। इस परिवार में 83 सदस्य हैं और सबसे खास बात यह है कि ये छह पीढ़ियों से एक साथ रह रहे हैं। आज के दौर में इतना बड़ा परिवार एक साथ रहकर जीवन बिताए, यह अपने आप किसी चमत्कार जैस ही है। इस परिवार को देख ऐसा लगता है जैसे हम किसी दूसरे युग में आ गए हों। हालांकि परिवार के सदस्य चार आपस में जुड़े हुए घरों में एक साथ रहते हैं। उनका जीवन बिल्कुल एक ही परिवार की तरह ही चलता है। सभी लोग मिलकर खाना खाते हैं, घर के खर्च उठाते हैं और हर जिम्मेदारी को आपस में बांटते हैं। परिवार का हर सदस्य अपनी कमाई और मेहनत से पूरे घर का साथ देता है।टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
83 सदस्य मिलकर ऐसे जीते हैं जिंदगी
न्यूज एजेंसी PTI ने इस परिवार का एक वीडियो (Video) भी शेयर किया है। जिसमें परिवार के कई सदस्य अपने अनुभव बताते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि एक साथ रहने से बच्चों को अच्छे संस्कार मिलते हैं और परिवार के बुजुर्गों का अनुभव भी नई पीढ़ी के काम आता है। इस परिवार में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। कोई भी बड़ा फैसला अकेले नहीं लिया जाता।
