सोशल मीडिया पर हर दिन कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला पहले ट्रेन को रुकने पर मजबूर कर देती है और फिर अचानक ट्रेन की तरफ पत्थर फेंक देती है। महिला की इस हरकत को देख लोग हैरान हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
रेलवे ट्रैक पर महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक लोकल ट्रेन धीरे-धीरे रेलवे ट्रैक पर आगे बढ़ रही होती है। तभी अचानक एक महिला ट्रैक पर पहुंच जाती है। उसके हाथ में एक बड़ा पत्थर भी दिखाई देता है। महिला को पटरी पर देखकर लोको पायलट तुरंत अलर्ट हो जाता है और किसी बड़े हादसे से बचने के लिए वह ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक देता है। कुछ देर बाद महिला ट्रैक से हट जाती है। यह देखकर लगता है कि अब मामला शांत हो गया है और ट्रेन आगे बढ़ जाएगी। लेकिन तभी महिला कुछ कदम आगे जाती है और अचानक ट्रेन की तरफ पत्थर फेंक देती है। उसकी इस हरकत को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, इसलिए यह साफ नहीं हो पाया कि महिला ने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे क्या वजह थी।
वीडियो देख लोग पकड़ बैठे माथा
इस वीडियो (Video) को सोशल साइट X पर @KUNDAN00PATEL नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि इस तरह की घटनाएं रेलवे की सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। हालांकि, इस वीडियो की जगह और समय की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने महिला की इस हरकत को बेहद गैर-जिम्मेदाराना बताया। उनका कहना है कि इस तरह की हरकत से बड़ा रेल हादसा हो सकता था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
