वायरल न्यूज़

VIDEO: घर रसोई में छिप गया सात फीट का अजगर, फिर जो हुआ देखकर होश उड़ जाएंगे

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Aug 21, 2025, 02:32 PM IST

Viral Video Today: गांव में उस समय दहशत फैल गई, जब एक घर की रसोई में मिट्टी के चूल्हे के पीछे 7 फीट लंबा अजगर बैठा मिला। अजगर को देखते ही घरवाले और आसपास के लोग घबरा गए।

Image

घर की रसोई में अजगर मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। (Photo/TNNB)

Viral Video Today: उत्तर प्रदेश में आगरा के एक गांव में 7 फीट लंबे अजगर के निकलने से हड़कंप मच गया। यह घटना थाना ताजगंज के करभना गांव की है। यहां एक घर की रसोई में अजगर के छिपे होने की खबर ने पूरे गांव में अफरा-तफरी मचा दी। करभना गांव में उस समय दहशत फैल गई, जब एक घर की रसोई में मिट्टी के चूल्हे के पीछे 7 फीट लंबा अजगर बैठा मिला। अजगर को देखते ही घरवाले और आसपास के लोग घबरा गए।

घर में अजगर मिलने से हैरान हुए लोग

सूचना मिलते ही PRV 3 पर तैनात पुलिसकर्मी नुसरत हुसैन और सुनील तोमर तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को बुलाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वाइल्डलाइफ टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर कोई इस घटना को देखकर हैरान था।

यहां देखें वीडियो

फिलहाल अजगर को वाइल्डलाइफ टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है और इसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों के आवास और मानव-वन्यजीव संघर्ष की चुनौती को उजागर किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article