वायरल न्यूज़

Viral Video: अंकल ने दिखाया 500 साल पुराना देसी जुगाड़, कमरे के अंदर लगाया ठंडा पानी देने वाला अनोखा कूलिंग सिस्टम

Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाचा 500 साल पुराने टेक्निक का इस्तेमाल करके पानी को ठंडा कर रहे हैं।

Image

चाचा का अनोखा देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @spt_vlogs)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप भी चक्कर लगाते हैं, तो आपको भी रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिलते होंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में लोग कल्पना तक नहीं कर सकते। जबकि, कुछ वीडियो दिन बनाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ जुगाड़ (Jugaad Video) के ऐसे वीडियो होते हैं, जो सबको हैरान कर देते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। क्योंकि, इस वायरल वीडियो में एक चाचा ने 500 साल पुराना देसी जुगाड़ दिखाया है, जिसके जरिए ठंडा पानी देने वाला अनोखा कूलिंग सिस्टम बनाया गया है। अब यह जुगाड़ वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है।

    आप सबने जुगाड़ के एक से एक अनोखे वीडियो देखे होंगे। कुछ जुगाड़ तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े दिग्गज भी हैरान रह जाते हैं। देश-दुनिया में आजकल जुगाड़ टेक्नोलॉजी का काफी इस्तेमाल भी किया जाता है। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही मजेदार नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक चाचा पानी को ठंडा करने के लिए किस तरह 500 साल पुराना देसी जुगाड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दिनों राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। लिहाजा, वहां के स्थानीय लोग इस जुगाड़ का इस्तेमाल करके पानी को ठंडा करते हैं। देखें वीडियो...

    अनोखा देसी जुगाड़

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। क्योंकि, इस तरह का देसी जुगाड़ काफी कम देखने को मिलता है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'spt_vlogs' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब ढाई लाख लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस जुगाड़ पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस जुगाड़ पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article