शहर

Delhi: दिल्ली में आज ट्रैफिक अलर्ट, ब्लूमबर्ग समिट के गाला डिनर के चलते एडवाइजरी जारी, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने होटल लीला पैलेस में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम के गाला डिनर के चलते यातायात एडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत आज शाम 5 से रात 10 बजे तक आसपास यातायात प्रभावित रह सकता है।

Image

दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की (सांकेतिक फोटो)

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में मंगलवार को होटल लीला पैलेस में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम के तहत गाला डिनर आयोजित होगा। जिसके चलते कई प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, होटल लीला पैलेस में होने वाले इस कार्यक्रम में भारत और विदेश से आए प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके मद्देनजर शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है।

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को दी सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों और यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की अपील की है। साथ ही यह भी सलाह दी है कि वे अपने घर से निकलते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें। पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक दबाव से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

इन वैकल्पिक मार्गों का कर सकते हैं इस्तेमाल

ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दो वैकल्पिक मार्गों का सुझाव दिया है:

अरविंदो मार्ग: एम्स की ओर से आने वाले वाहन चालक इस मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

शांति पथ: मोती बाग क्रॉसिंग की ओर से आने वाले वाहन चालकों को रिंग रोड पर शांति पथ का वैकल्पिक मार्ग सुझाया गया है।

ट्रैफिक अपडेट के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की योजना बनाने की सलाह दी है। साथ ही ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। यातायात से जुड़े ताजा अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रखने की सलाह दी गई है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

हेल्पलाइन नंबर: 1095 / 011-25844444

व्हाट्सऐप नंबर: 8750871493

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article