Mannat 2.O New Starcast: सीरियल 'मन्नत: हर खुशी पाने की' (Mannat) अपनी दमदार कहानी और कलाकारों की एक्टिंग के चलते फैंस का पसंदीदा बन गया है। इन दिनों कहानी में मन्नत और विक्रांत की जिंदगी में उफान खड़ा हो गया है। समरागी और अंकित मिलकर मन्नत का मर्डर प्लान कर चुके हैं। जैसा की सभी को मालूम है सीरियल 'मन्नत' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके चलते मन्नत और विक्रांत की प्रेम कहानी पर हमेशा-हमेशा के लिए फुल स्टॉप लग जाएगा। इस बीच मेकर्स ने सीरियल के नए फ्रेश जोड़ी से पर्दा उठाते हुए प्रोमो रिलीज कर डाला। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ओपी ने कराई Nakul Dhull की वापसी, घरवालों को दिया 440 वॉल्ट का झटका)
मन्नत 2.0 की शुरुआत
सीरियल 'मन्नत: 2.O की शुरुआत हुई मन्नत यानी तन्वी डोगरा से जिसने अपने भाई विराट के नाम का ढाबा खोला है। लेकिन तभी इस ढाबे को तोड़ने के लिए मेजबानी रेस्टोरेंट का मालिक कबीर अपनी मां संग पहुँच जाता है। दरअसल कबीर यानी नमिक पॉल अपनी मां संग मिलकर मन्नत का ढाबा तोड़ना चाहते हैं लेकिन मन्नत जेसीबी पर चढ़कर उसे मोड़ देगी। मन्नत और कबीर एक दूजे को टशन दिखाने का मौका नहीं छोड़ते। इस दौरान दूर बैठे मन्नत विक्रांत से कहता है कि कुछ लव स्टोरीज नफरत और झगड़े से शुरू होती हैं। सीरियल 'मन्नत 2.O' के प्रोमो को जनता पसंद कर रही है और इसे देखने के लिए उत्सुक भी दिखाई दी। पहली बार तन्वी डोगरा और नमिक पॉल एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर की हवाबाजी पर फूटा Gauahar Khan और किश्वर मर्चेंट का गुस्सा, बोले- 'बहुत इरिटेटिंग')
आयशा सिंह-अदनान खान ने कहा अलविदा
सीरियल 'मन्नत: हर खुशी पाने की' को आयशा सिंह और अदनान खान ने अलविदा कह दिया है। फैंस ने दोनों की जोड़ी और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था। बता दें इस नई कहानी का पहला एपिसोड टीवी पर 27 अक्टूबर को लॉन्च होगा।
