वायरल न्यूज़

छत से लटकते बकरे को देख जमा हो गई भीड़, अनोखे अंदाज में किया गया रेस्क्यू, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बकरा छत से लटक गया। काफी अनोखे अंदाज में उसका रेस्क्यू किया गया, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

Image

छत से लटक गया बकरा (तस्वीर साभार- @save_our_strays_of_mumbra)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से एक अनोखे वीडियो (Shocking Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों का दिमाग चकरा जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर एक पल के लिए लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो काफी अनोखे होते हैं और सीधे को दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। क्योंकि, इस वीडियो में एक बकरा अचानक छत से लटक गया और फिर अनोखे अंदाज में उसका रेस्क्यू किया गया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    बताया जा रहा है मुंबई के कौसा के अलमास कॉलोनी में रात के अंधेरे में अचानक एक बकरे की दर्दभरी चीखें गूंजने लगी। आवाज सुनकर जब लोग बाहर निकले,तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बिल्डिंग की तीसरी मंजिल की छत से एक बकरा हवा में लटका हुआ था। नीचे कड़ी जमीन और ऊपर बेबस जानवर साथ ही हर पल उसकी जान जाने का खतरा। वो किसी भी वक्त नीचे गिर सकता था। लेकिन, इसी मुश्किल घड़ी में मोहल्ले के युवा देवदूत बनकर सामने आए। बिना एक पल गंवाए, रस्सी और देसी जुगाड़ के सहारे एक खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। किसी ने रस्सी थामी, किसी ने बकरे को नीचे से सहारा दिया और कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार उसकी जान बचा ली गई। देखें वीडियो...

    हैरतअंगेज नजारा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। इस अनोखे नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'save_our_strays_of_mumbra' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों संख्या में लोग देख चुके हैं। कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पहले की सराहना कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठक author

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

    End of Article