वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क पर चल रहे थे लात-घूंसे, तभी हुई ‘सिंघम’ की एंट्री से चुटकियों में खत्म हुआ विवाद

रोड रेज के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही इस मामले में पुलिस की एंट्री हुई वैसे ही मामला बिल्कुल शांत हो गया।

Image

सड़क पर मारपीट के बीच पुलिस वाले की एन्ट्री से मामला हुआ शांत (X/@rameshofficial0)

सड़क पर चलते समय छोटी-सी बात पर शुरू हुआ झगड़ा कब बड़ा रूप ले ले, कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार मामूली कहासुनी भी हाथापाई तक पहुंच जाती है। कोलकाता से सामने आए एक वायरल वीडियो (Viral Video) में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। जहां एक सड़क पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है लेकिन इस पूरी घटना में सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हो रही है, जब लोगों को ‘सिंघम’ स्टाइल में एंट्री का नजारा देखने को मिला। जिसके बाद मामले का तुरंत निपटारा हो गया।

सड़क पर चलने लगे लात-घूंसे

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @rameshofficial0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया गया है कि यह मामला कोलकता का है। जहां टैक्सी ड्राइवर और एक लोकल आदमी के बीच रोड रेज को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी और दोनों तरफ से पूरे फिल्मी एक्शन में लात और घूंसे चलने लगे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कार के अंदर बैठे शख्स ने रिकॉर्ड किया यह वीडियो

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि एक व्यस्त सड़क के किनारे बैरियर के पास कुछ लोग आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कोई दूसरे को धक्का दे रहा है, तो कहीं लात और घूंसे चलते दिखाई दे रहे हैं। आसपास कई लोग खड़े होकर इस झगड़े को देख रहे हैं और इसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे हैं। पास में ही पीले रंग की एक टैक्सी भी दिखाई दे रही है। वहां मौजूद लोगों के बीच इस तरह मारपीट होती देखकर सड़क पर अफरा-तफरी मची हुई है। वायरल हो रहे इस वीडियो को कार के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें गाड़ी के डैशबोर्ड का हिस्सा भी नजर आ रहा है।

‘सिंघम’ की एंट्री से मामला हुआ शांत

इसी मारपीट के बीच थोड़ी देर बाद ही एक पुलिस वाले अंकल की एंट्री होती है। जिसे देख लोग पुलिस वाले अंकल को 'सिंघम' बता रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट को सुलझाने के लिए पुलिस वाले अंकल को भी एक्शन सीन का हिस्सा बनना पड़ता है और उनके एक्शन में आते ही मामला तुरंत शांत हो जाता है। इसके बाद पुलिस वर्दी पहने अंकल उनमें से एक शख्स को पकड़ कर गाड़ी में बैठाते हुए दिख रहे हैं। फिर जिस सड़क पर अब तक त्राहिमाम मचा था, वह बिल्कुल शांत नजर आने लगती है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

इस वायरल वीडियो (Viral Video) के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग झगड़े के दौरान चल रही किक और मारपीट के अंदाज पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ ने इसे बॉलीवुड फिल्मों के एक्शन सीन जैसा बताया है। वहीं, कुछ यूजर्स ने वीडियो में दिखाई देने वाले बड़े होर्डिंग्स को लेकर भी मजेदार टिप्पणियां की हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article