वायरल न्यूज़

Viral Video: शरबत नहीं चंडीगढ़ में चल रहा था शराब का 'भंडारा', वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, अब हुई कार्रवाई

Viral Video: सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां लोगों के बीच बर्फ के गोले पर शराब डालकर बांटा जा रहा था। मामला सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

शराब का 'भंडारा'

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों-लाखों वीडियो शेयर होते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच गदर काट देते हैं। इनमें कुछ मामले काफी चौंकाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ मामले तो सोच से परे होते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच गदर काट रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। क्योंकि, इस वीडियो में शराब (Liquor Viral Video) का 'भंडारा' चलते हुए दिखाई दे रहा है। सुनकर भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन जब वीडियो देखें तो जरूर हक्के-बक्के रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला ?

बताया जा रहा है कि यह चौंकाने वाला मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-9 मार्केट का मामला है। आमतौर पर गर्मी में आप लोगों को शरबत, ठंडा पानी बांटते हुए देखते होंगे। लेकिन, यहां तो सरेआम लोगों को शराब बांटे जा रहे थे। दरअसल, एक नई शराब ब्रांड के प्रमोशन के लिए खुले में लोगों को फ्री में शराब दी जा रही थी। बताया जा रहा है कि बर्फ के गोले पर शराब डालकर लोगों में बांटा जा रहा था। हैरानी की बात ये है कि इसके लिए भी लोगों की लाइन लगी हुई थी। किसी ने इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...

वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। वीडियो वायरल होने के बाद के के मालिक पर एफआईआर दर्ज की गई और बाद में उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया। लेकिन, इस मामले ने लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया। काफी लोगों ने इसकी आलोचना भी की है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article