शहर

Delhi News: में लगेंगे 50 हजार नए CCTV कैमरे, स्ट्रीट लाइटों की निगरानी भी होगी स्मार्ट, महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार का फोकस

Delhi News:दिल्ली में 50 हजार नए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना की घोषणा की गई है। इसके अलावा स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग और रखरखाव के लिए भी व्यवस्था प्रस्तावित है।

Image

दिल्ली में लगेंगे 50 हजार नए CCTV कैमरे (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Delhi News: दिल्ली में लोगों की सुरक्षा, खासकर महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए सरकार राजधानी में 50 हजार नए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बना रही है। सोमवार को महिला कॉलेजों के छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अंधेरे स्थानों को दूर करने, स्ट्रीट लाइट, नियमित पुलिस गश्त जैसे कदमों का जिक्र किया। इसके अलावा दिल्ली में स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग की भी योजना तैयार की जा रही है। कैमरों और स्ट्रीट लाइटिंग के रखरखाव के लिए भी व्यवस्था प्रस्तावित है।

अंधेरे वाले स्थानों पर रोशनी और पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने सोमवार को महिला कॉलेजों की छात्र प्रतिनिधियों के साथ संवाद के दौरान महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अंधेरे वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां स्ट्रीट लाइट लगाने, नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने और कॉलेज परिसरों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती जैसे उपाय किए गए हैं।

कैमरों के रखरखाव के लिए होगा AMC

अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों की निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा सीसीटीवी से जुड़ी चिंताओं को उठाए जाने पर गुप्ता ने कहा कि पूरी दिल्ली में 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि नियमित रखरखाव और देखरेख सुनिश्चित करने के लिए इन कैमरों के सुचारू संचालन को वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) के तहत रखा जाएगा।

दिल्ली में स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग योजना

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने पूरी दिल्ली में स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग की योजना की भी रूपरेखा पेश की। ये नई स्ट्रीट लाइटें स्वचालित फॉल्ट डिटेक्शन के लिए एक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से जुड़ी होंगी। इससे लाइटों में खराबी का स्वतः पता लगाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जिम्मेदारी भी एएमसी के तहत ठेकेदारों की होगी। सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों को अधिक सुरक्षित बनाना है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article