टीवी मसाला

Bigg Boss 20: काजी तौकीर की हवाबाजी पर फूटा Gauahar Khan और किश्वर मर्चेंट का गुस्सा, बोले- 'बहुत इरिटेटिंग'

Gauahar Khan-Kishwer Merchant On Qazi Touqeer: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट काजी तौकीर को गौहर खान ने सपोर्ट किया है, लेकिन अब गौहर का गुस्सा काजी पर निकला है। किश्वर मर्चेंट ने भी उन्हें खरी खोटी सुनाई है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Gauahar Khan-Kishwer Merchant On Qazi Touqeer: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काजी तौकीर को काफी पसंद किया जा रहा है। शो में काजी को सलमान खान का सपोर्ट मिला है। सलमान अक्सर काजी के अंदाज की तारीफ करते दिखे हैं और बाहर सेलेब्स भी काजी तौकीर को पसंद कर रहे हैं। शो में आने वाले हर कलाकार ने उनकी तारीफ की है, लेकिन अब ये भी सच है कि काजी तौकीर का मजाक इरिटेट करने लगा है। गौहर खान (Gauahar Khan) खुलकर काजी को सपोर्ट कर रही थीं, लेकिन अब गौहर ने भी काजी के मजाक को इरिटेशन बताया है और उन्हें जमकर लताड़ा है। गौहर के अलावा किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) ने भी काजी और बिग बॉस पर सवाल उठाए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ओपी ने कराई Nakul Dhull की वापसी, घरवालों को दिया 440 वॉल्ट का झटका

    गौहर खान हुईं काजी तौकीर के खिलाफ

    गौहर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गौहर ने काजी को स्काउट के कान में थूकने वाली बात पर जमकर फटकार लगाई है। गौहर ने काजी के मजाक को अब इरिटेटिंग बताया है। गौहर ने कहा, 'क्या होता है ना... जब आपकी बहुत ज्यादा तारीफ की जाती है, तो कई बार डर ये होता है कि वो सिर पर न चढ़ जाए। मैंने अपने पहले हफ्ते में कहा था कि मैं चाहती हूं कि काजी कुछ गलत न करें और ना ही गलत रास्ते पर जाए। लेकिन उन्होंने गलत किया। मेरा मानना है कि उसके कान में थूकना या उसके बारे में बोस्ट करना.. ये बहुत ही गलत है। मैं चाहती हूं कि इस वीकेंड के वार में सलमान खान उसे बताए कि आपका मजाक अब ओवर द टॉप जा रहा है और उसका मजाक थोड़ा इरिटेटिंग हो रहा है। जो उन्हें स्काउट के साथ किया, वो कूल नहीं था।' शो में गुल्लू और नकुल की लड़ाई भी काजी के इसी मजाक के वजह से शुरू हुई थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नकुल धुल-गुल्लू की हाथापाई पर Elvish Yadav ने दिया तगड़ा रिएक्शन, Mahhi Vij को किया टारगेट

      किश्वर मर्चेंट ने लगाई काजी तौकीर की क्लास

      गौहर के अलावा किश्वर मर्चेंट ने भी काजी तौकीर को फटकार लगाई है। नॉमिनेशन टास्क में काजी तौकीर लगातार इंग्लिश में बात करते दिखे थे और इस पर सवाल स्काउट ओपी ने उठाया था। हालांकि, बिग बॉस की तरफ से काजी को एक बार भी नहीं टोका गया था, जिस वजह से स्काउट ने बिग बॉस पर भी सवाल खड़े कर दिए थे। अब काजी को इस हरकत पर किश्वर मर्चेंट का गुस्सा फटा है और एक्ट्रेस ने बिग बॉस को फटकार लगाई है। किश्वर मर्चेंट ने कहा, 'वाओ.. मैं बिग बॉस का एपिसोड देख रही हूं और मुझे खुशी हुई है कि मेरे अलावा भी बाकी लोगों को महसूस हो रहा है कि काजी तौकीर को अंग्रेजी में बोलने दिया जाता है। उसे रोका नहीं जाता और बाकी सबको रोका जाता है। अमेजिंग।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article