Horoscope 2024 For Students (Education Horoscope 2024 In Hindi): शिक्षा राशिफल अनुसार मेष राशि के बच्चों के लिए नया साल सकारात्मक दिखाई दे रहा है। आईटी के छात्र इस वर्ष आय प्राप्ति के नए स्रोत बनाएंगे। वहीं वृषभ राशि के मैनेजमेंट, फ़िल्म व मीडिया से संबंधित छात्र संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन राशि के छात्रों के करियर को लेकर 15 अप्रैल के बाद का समय बहुत ही अनुकूल है। जानिए बाकी राशि के बच्चों के लिए कैसा रहेगा नया साल।
Horoscope 2024 For Students
मेष शिक्षा राशिफल 2024 (Aries Student Horoscope 2024)
स्टडी को लेकर फरवरी तक बहुत अच्छी स्थिति रहेगी लेकिन 15 अप्रैल के बाद करियर में आपकी पोजिशन बहुत बेहतर हो जाएगी। अग्रिम स्टडी को लेकर विदेश यात्रा संभावित है। 15 फरवरी तक स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। आईटी व एम बी ए के छात्र इस वर्ष आय प्राप्ति के नए स्रोत बनाएंगे।हनुमान जी की उपासना करें। अन्न दान करते रहें। सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्र सफल रहेंगे।
वृषभ शिक्षा राशिफल 2024 (Taurus Student Horoscope 2024)
स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर खुश रहेंगे। शुक्र बैंकिंग व आई टी जॉब से सम्बद्ध छात्रों को लाभ देगा। मैनेजमेंट, फ़िल्म व मीडिया से सम्बद्ध छात्र संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति करेंगे। फरवरी से अप्रैल तक का समय बेहतर है। इस वर्ष स्टडी हेतु विदेश यात्रा हो सकती है। श्री सूक्तम का प्रत्येक शुक्रवार को पाठ करें। सप्त अन्न का दान करते रहें।
मिथुन शिक्षा राशिफल 2024 (Gemini Student Horoscope 2024)
छात्रों के करियर को लेकर 15 अप्रैल के बाद का समय बहुत ही अनुकूल है। बीटेक, एम सी ए व लॉ फील्ड से जुड़े लोग सफल रहेंगे। बिजनेस स्टडी के करियर को लेकर उतार चढ़ाव बना रहेगा। जॉब में मई के बाद प्रमोशन हो सकता है। अग्रिम अध्ययन हेतु विदेश यात्रा सम्भव है। करियर प्रोग्रेस के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।
कर्क शिक्षा राशिफल 2024 (Cancer Student Horoscope 2024)
आई टी व बैंकिंग स्टडी से सम्बद्ध लोग इस वर्ष अपना करियर बेहतर करेंगे। बिजनेस मैनेजमेंट से जुड़े छात्र सफल रहेंगे। टीवी व फ़िल्म से सम्बद्ध लोग संघर्ष में रहेंगे। मीडिया व टीचिंग करियर के जातक 15 फरवरी के बाद नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। नित्य सूर्योपासना से शिक्षा में प्रोग्रेस होगी।
सिंह शिक्षा राशिफल 2024 (Leo Student Horoscope 2024)
करियर में प्रोग्रेस है। अप्रैल व नवम्बर माह सुखद है। बिजनेस स्टडी व बीटेक के छात्र करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। 15 मार्च से 15 जून के मध्य का समय प्रोग्रेस का है। फ़िल्म व टीवी जगत के लिए शुभ वर्ष है। सूर्य को नियमित जल दें। प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।
कन्या शिक्षा राशिफल 2024 (Cancer Student Horoscope 2024)
शिक्षा को लेकर यह वर्ष बहुत उन्नतिकारक है। सरकारी सेवा की तैयारी वाले छात्रों के लिए मिश्रित फलदायी वर्ष है। बैंकिंग, टीचिंग, आईटी व मीडिया से संबधं जातक इस वर्ष सफलता प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पॉलिटिकल साइंस व मैथ्स से जुड़े जातक नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। बुध के बीज मंत्र का जप करें व बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।
तुला शिक्षा राशिफल 2024 (Libra Student Horoscope 2024)
राशि स्वामी शुक्र बैंकिंग व फाइनेंसियल स्टडी में सफलता देंगे। बैंकिंग, एस एस सी एग्जाम को लेकर फरवरी के बाद का समय अच्छा रहेगा। आईटी फील्ड से लिंक्ड स्टूडेंट्स मार्च से जुलाई के मध्य कार्य को आगे बढ़ाएंगे। श्री सूक्त का पाठ व तिल का दान श्रेयस्कर है। किताबों से प्रेम बनाए रखें। शुक्र व शनि के बीज मंत्र का जप करें।
वृश्चिक शिक्षा राशिफल 2024 (Scorpio Student Horoscope 2024)
करियर को लेकर खुश रहेंगे। इस वर्ष मार्च के बाद का समय सुधार का है। 15 अप्रैल के बाद करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। फॉरेन स्टडी को लेकर फरवरी तक कोई खास कार्य नहीं हो पायेगा। मार्च से सितंबर तक का समय अच्छा है। मंगल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें।
धनु शिक्षा राशिफल 2024 (Sagittar1ius Student Horoscope 2024)
करियर बहुत ही शानदार रहेगा। इस वर्ष आप मनमाफिक कोर्स में प्रवेश प्राप्त करेंगे। यह समय सफलता का है। बिजनेस स्टडी व विधि के छात्र कोर्स को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। गुरुवार का व्रत रहें व श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें। अन्न दान करें।
मकर शिक्षा राशिफल 2024 (Capricorn Student Horoscope 2024)
प्रशासनिक व उच्च बैंकिंग सेवा की तैयारी से जुड़े लोग छात्र रहेंगे। स्टडी में प्रोग्रेस है। लॉ व फाइनेन्स करियर से सम्बद्ध जातक अप्रैल के बाद विशेष प्रोग्रेस करेंगे। इस वर्ष अध्ययन बेहतर रहेगा। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ व 07 बार हनुमान चालीसा पढ़े।
कुंभ शिक्षा राशिफल 2024 (Aquarius Student Horoscope 2024)
बीटेक सिविल के छात्र सफल रहेंगे। शनि इस वर्ष न्यायिक सेवा से जुड़े जातकों को लाभ देंगे। विदेश पढ़ाई का विस्तार हो पाएगा। 25 जून के बाद करियर में प्रमोशन है। विदेश यात्रा होगी। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। तिल व कम्बल का दान करें।
मीन शिक्षा राशिफल 2024 (Pisces Student Horoscope 2024)
करियर के दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत बेहतर होगा। एकाएक करियर में सुखद परिवर्तन संभावित है। फरवरी तक का समय बेहतर है, फिर 15 जुलाई से सितंबर के मध्य प्रतियोगिता में उन्नति है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुरुवार को चने की दाल व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
