Dhanu Rashi 2024 In Hindi: यहां पढ़ें धनु वार्षिक राशिफल 2024

Dhanu Rashifal 2024 (धनु राशिफल 2024), Sagittarius Horoscope 2024: धनु राशि के टीचिंग, राजनीति और प्रशासन से संबंधित लोगों के लिए नया साल बेहद उत्तम साबित होगा। नौकरी में उन्नति मिलेगी। यहां जानिए अपना विस्तृत वार्षिक राशिफल 2024 हिंदी में।

Dhanu Rashifal 2024 (धनु राशिफल 2024), Sagittarius Horoscope 2024: नवम राशि धनु राशि का स्वामी गुरु होता है। गुरु विद्या, धर्म, ज्ञान तथा आत्मबल प्रदान करता है। कर्क, सिंह, मेष तथा वृश्चिक राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग प्रशासन तथा वित्त की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स और प्रशासन की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं। धनु राशि का शुभ रत्न है पुखराज। धनु क्योंकि गुरु का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इस राशि के जातक शिक्षा के फील्ड में चमत्कारिक कार्य करते हैं। बड़े कथावाचक होते हैं। धर्म के ज्ञाता व पूरे विश्व मे अपने ज्ञान के बल पर विख्यात होते हैं। इस राशि का वार्षिक राशिफल 2024 निम्नवत है।

dhanu rashifal 2024

Dhanu Rashifal 2024, Sagittarius Horoscope 2024

धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Dhanu Health Rashifal 2024)

इस वर्ष आपकी हेल्थ विगत वर्षों की तुलना में फरवरी व मार्च को छोड़कर बेहतर रहेगी। नेत्र तथा श्वांस संबंधी रोगों सहित हृदय के रोगी सावधानी बरतें। 15 फरवरी फिर सितंबर का समय बहुत बेहतर नहीं है। अष्टम कर्क यानी चन्द्रमा होगा। मतलब श्वांस के रोगों, कफ जनित विकारों व ठंड से बचना होगा।

End of Feed