क्रिकेट

जापान के खिलाफ हारते-हारते बची टीम इंडिया, 32 रन डिफेंड कर तोड़ दिया 18 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत ने जापान के खिलाफ ऐतिहासिक मैच में जैसे-तैसे जीत दर्ज कर ली। यह जीत भारत के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि उसने 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इतना ही नहीं भारतीय टीम की इस फॉर्मेट में यह 200वीं जीत भी थी।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (साभार-X)

75 साल की दोस्ती के जश्न को मनाने के लिए भारत और जापान की टीम ऐतिहासिक टी20 में उतरी तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि मेजबान टीम वर्ल्ड चैंपियन का ये हाल कर देगी। वो तो भला हो बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल का जिन्होंने आखिरी ओवर में आठ रन डिफेंड कर श्रेयस अय्यर के नाम एक और कलंक लगने से बचा लिया। बारिश से प्रभावित 5-5 ओवर के मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अय्यर के 16 रन की पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए। जवाब में जापान ने लगभग जीत की लाइन क्रॉस कर ली थी, लेकिन जैसे-तैसे टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।

भारत ने बनाया यूनिक रिकॉर्ड

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इस फॉर्मेट में खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया इस फॉर्मेट में सबसे लो-स्कोर डिफेंड करने वाली टीम बन गई। भारत ने 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2008 में आयरलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ 42 रन डिफेंड करते हुए 4 रन से जीत दर्ज की थी।

सबसे कम स्कोर डिफेंड करने वाली टीम

टीमस्कोरविरोधी टीमसाल
भारत32/4जापान2026
आयरलैंड43/7बरमूडा2008
फिलीपींस46/3वानुअतु2019

पहली टीम बनी टीम इंडिया

टीम इंडिया की यह जीत इसलिए भी खास और यादगार बन गई, क्योंकि इस फॉर्मेट में यह उसकी 200वीं जीत थी। इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम 200 जीत दर्ज करने वाली पहली और इकलौती टीम बन गई। भारत को 200 जीत हासिल करने के लिए 291 मैच खेलने पड़े हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान की टीम दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान ने भारत से ज्यादा मैच खेले हैं। पाकिस्तान ने 299 मैच खेले हैं, लेकिन उसे जीत केवल 174 मैच में मिली है। नंबर तीन पर न्यूजीलैंड की टीम है जिसके नाम 267 मैच में 137 जीत है।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article