Mithun Rashifal 2024 (मिथुन राशिफल 2024) ,Gemini Horoscope 2024 : तृतीय राशि मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है। बुध मैनेजमेंट, मैथ्स व वाणी का कारक ग्रह होता है। इस राशि के जातक बैंकिंग, एडमिनिस्ट्रेशन तथा प्रबंधकीय सेवा में उच्च पदों की प्राप्ति करते हैं। साहित्यिक सेवाओं में होते हैं। राजनीति में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। न्यायिक सेवाओं में जाते हैं। मिथुन का भी स्वामी बुध है। वृष, तुला, मकर और कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। कन्या राशि इसकी स्व स्वामी राशि है जिसका भी स्वामी बुध ही है। इस राशि के लोग राजनीतिक पार्टी के प्रवक्ता तथा बहुत अच्छे कथावाचक भी होते हैं। बुध बहुत अच्छा कारपोरेट लॉयर बनाता है। अब जानिए मिथुन राशि वालों के लिए 2024 कैसा रहने वाला है।
Gemini Yearly Horoscope 2024
मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Gemini Health Horoscope 2024)
हेल्थ में थोड़ी प्राब्लम रहेगी। जनवरी से फरवरी तक का समय बहुत बेहतर नहीं है। 15अप्रैल के बाद स्वास्थ्य सुख बेहतर हो जाएगा। 15 सितम्बर से अक्टूबर के मध्य, हार्ट, स्किन प्राब्लम तथा लीवर के पेशेन्ट स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। जिनको थायराइड या शुगर की समस्या है वो लोग फरवरी के अप्रैल के मध्य सावधानी बरतेंगे।
मिथुन राशि करियर राशिफल 2024 (Gemini Career Horoscope 2024)
इस वर्ष आईटी, बैंकिंग व फ़िल्म से जुड़े जातक उन्नति करेंगे। इस वर्ष जॉब के ही सिलसिले में मई के बाद विदेश जाने का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। इस वर्ष पदोन्नति या जॉब चेंज के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय सुख मध्यम लेकिन मई व सितंबर माह में थोड़ा परेशान रह सकते हैं। 15 सितंबर के बाद कोई नया व्यवसाय आरम्भ कर सकते हैं। (Read Here- Career Horoscope 2024)
मिथुन राशि लव और मैरिज राशिफल 2024 (Gemini Love And Marriage Horoscope 2024)
युवाओं को प्रेम में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बहुत बेहतर रहेगा। विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। 15 मार्च से 16 मुई तक का समय प्रेम में विवाद का हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। (Read Here- Love Horoscope 2024)
मिथुन राशि आर्थिक राशिफल 2024 (Gemini Finance Horoscope 2024)
15 फरवरी तक स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी रहेगी। बिजनेस फील्ड में 15अप्रैल से जुलाई फिर 15 सितम्बर के बाद धन प्राप्ति के सुखद संयोग बनेंगे। इस वर्ष 17 अप्रैल के बाद वाहन, जमीन या मकान क्रय करेंगे। फार्म हाउस भी खरीद सकते हैं। इस वर्ष स्वर्ण तथा हीरे के आभूषण भी लेंगे। वर्ष के प्रारम्भिक 45 दिन में धन का व्यय होता रहेगा। इस वर्ष धन तो आएगा लेकिन व्यय भी ज्यादा होगा। धन का व्यय गृह निर्माण व संतान के शिक्षा इत्यादि कार्यों में होगा। मिलाजुलाकर इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
मिथुन राशि शुभ समय 2024 (Gemini Zodiac Shubh Time 2024)
15 जनवरी से मई तक फिर 16 अगस्त से 15 अक्टूबर तक शुभ समय है। अक्टूबर का महीना बहुत बेहतर है। यह वर्ष आर्थिक सृष्टि से बहुत श्रेयष्कर है। इस वर्ष कई धार्मिक यात्राएं होंगी।
मिथुन राशि उपाय 2024 (Gemini Upay 2024)
प्रतिदिम श्री विष्णुसहस्रनाम व कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। श्री विष्णु उपासना करें। दुर्गासप्तशती के सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें। बुध, शुक्र व शनि के बीज मंत्र का जप करें। प्रत्येक बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। भैरो उपासना करते रहें। श्री गणेश जी को प्रतिदिन दूर्वा अर्पित करें। मृदुल वाणी से बुध बेहतर होता है। माता पिता का चरण स्पर्श करें। जीवन साथी से बहुत ही मधुर भाषा में बोलें, उससे अनायास रूष्ट न हों और न ही उस पर क्रोध करे।
चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
