Meen Rashifal 2024 (मीन राशिफल 2024), Pisces Horoscope 2024: द्वादश राशि, मीन राशि का स्वामी गुरु होता है। इस राशि के जातक धार्मिक व आध्यात्मिक फील्ड के अत्यंत विद्वान होते हैं। गुरु विद्या तथा आत्मबल प्रदान करता है। कर्क, सिंह, मेष तथा वृश्चिक राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग प्रशासन की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स और समाजसेवा की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं। इस राशि का शुभ रत्न है पुखराज। मीन राशि के जातक प्रायः टीचिंग, रिसर्च, बड़े बड़े स्कूलों के प्रबंधक व लेखक होते हैं। यह हर समय मूल्यांकन करते रहते हैं कि क्या करें व क्या न करें। इनके अंदर हर पल अच्छे व बुरे का विचार रहता है। बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति के कारण यह प्रायः पूजा पाठ व धार्मिक यात्राओं में बहुत समय व्यतीत करते हैं। इस राशि का वार्षिक राशिफल 2024 निम्नवत है।
Meen Rashifal 2024, Pisces Hororscope 2024
मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Meen Health Rashifal 2024)
यह वर्ष आपको मार्च के बाद अच्छा स्वास्थ्य सुख प्रदान करेगा। आपकी हेल्थ विगत वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगी। लीवर, नेत्र तथा श्वांस संबंधी रोगों सहित हृदय के रोगी सावधानी बरतें। 15 जनवरी से मार्च तक का समय बहुत बेहतर नहीं है। हेल्थ को लेकर मानसिक तौर पर भी हमेशा सोचते रहेंगे।एक अनचाहा भय बना रहेगा लेकिन रहेगा कुछ नहीं। मन की एकाग्रता व स्थितिप्रज्ञता बहुत जरूरी है।
मीन राशि करियर राशिफल 2024 (Meen Career Rashifal 2024)
आईटी, राजनीति, शिक्षा तथा प्रशासन से सम्बद्ध लोगों के लिए यह वर्ष अत्यंत श्रेयष्कर होगा। जॉब में उन्नति होगी। 15 अप्रैल से अक्टूबर तक का समय बहुत बेहतर है। अगस्त से नवम्बर तक जॉब चेंज या प्रोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निष्कर्षतः यह वर्ष आपके करियर के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।विदेश जाने का संयोग बनेगा। व्यवसाय को लेकर अप्रैल व जून में थोड़ी चिंता करनी होगी। बिजनेस ग्रोथ बहुत तेज होगा। कुछ नए कार्य भी शुरू होंगे। (Read Here- Career Horoscope 2024)
मीन राशि लव और मैरिज राशिफल 2024 (Meen Love And Marriage Rashifal 2024)
लव लाइफ में खुशी रहेगी। 15 मई के बाद यही प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। दाम्पत्य जीवन में 15 मार्च तक थोड़ा तनाव रहेगा फिर सब ठीक हो जाएगा।फिर भी लव लाइफ अपनी सफलता तक इस वर्ष पहुंचेगी। लव लाइफ में विदेश यात्रा हो सकती है। प्रेम में विवाद व असत्य का स्थान नहीं होता। प्रेमी संग कई सुंदर शहरों की यात्राएं होंगी। (Read Here- Love Horoscope 2024)
मीन राशि आर्थिक राशिफल 2024 (Meen Finance Rashifal 2024)
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष बहुत बेहतर रहेगा। यह वर्ष मई के बाद बहुत धन देगा। पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। हीरे के आभूषण, जमीन, मकान या वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। धन का व्यय गृह निर्माण में हो सकता है। इस वर्ष अचल संपत्ति व कोई बड़ा घर क्रय करने का संयोग बनेगा।
मीन राशि शुभ समय 2024 (Meen Zodiac Shubh Time 2024)
15 फरवरी से सितम्बर तक का समय शानदार है। 25 मई से जून तथा फिर नवम्बर और दिसम्बर का समय आर्थिक दृष्टिकोंण से अच्छा रहेगा। संतान की प्रगति के लिए अप्रैल, जून, सितंबर व नबम्बर माह बेहतर रहेगा।
मीन राशि उपाय 2024 (Meen Upay 2024)
भगवान कृष्ण जी की उपासना करें व उनको प्रसन्न करें। श्री विष्णु जी की कृपा प्राप्त करें। प्रत्येक गुरुवार को विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करें तथा गाय को केला खिलाएं। गुरु,सूर्य तथा मंगल के बीज मंत्र का जप करें।पीले वस्त्र तथा हल्दी का दान करें। टोपाज धारण करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जप करें। श्री सूक्तम के ऋग्वैदिक श्री सूक्त के 16 ऋचाओं का प्रतिदिन पाठ करके शुक्रवार को हवन करें। पत्नी से मीठा बोलें। जीवन साथी का सम्मान करें। माता -पिता का आशीर्वाद लें।
चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)
| मेष राशिफल 2024 | कर्क राशिफल 2024 | तुला राशिफल 2024 | मकर राशिफल 2024 |
| वृषभ राशिफल 2024 | सिंह राशिफल 2024 | वृश्चिक राशिफल 2024 | कुंभ राशिफल 2024 |
| मिथुन राशिफल 2024 | कन्या राशिफल 2024 | धनु राशिफल 2024 | मीन राशिफल 2024 |
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
