बॉलीवुड

श्रीराम की भक्ति में डूबी Hanuman Ansh की टीम, अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

Hanuman Ansh team visit Ayodhya Ram Mandir: फिल्म ‘हनुमान अंश’ की पूरी टीम ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इस दौरान का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

हनुमान अंश की टीम ने किए भगवान राम के दर्शन (pic credit-ANI)

Hanuman Ansh team visit Ayodhya Ram Mandir: नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों में लगातार चर्चा बनी हुई है। इसी बीच फिल्म की पूरी टीम ने अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया। आज हनुमान अंश की टीम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंची, यहां सभी ने रामलला के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान का वीडियो सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-जब Yami Gautam ने जीता नेशनल अवॉर्ड, खुशी से भावुक हुए पति आदित्य धर)

हनुमान अंश की टीम ने किए भगवान राम के दर्शन

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की पूरी टीम ने अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन किए। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज भी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने सभी कलाकारों और फिल्म से जुड़े लोगों को मंदिर में दर्शन करवाए। टीम ने मंदिर की भव्यता देखी और वहां चल रहे निर्माण कार्य को भी करीब से समझा। हनुमान अंश’ नीब करोरी बाबा के जीवन पर बनी फिल्म है। इसमें बाबा के जीवन, उनकी सोच और भगवान हनुमान के प्रति उनकी भक्ति को दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है।

खास बात यह है कि अयोध्या पहुंचने से पहले ‘हनुमान अंश’ की टीम कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात कर चुकी है। हनुमान अंश की टीम ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। वहीं, 21 सितंबर को फिल्म की टीम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। अमित शाह ने फिल्म की टीम से मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा और भगवान हनुमान के प्रति उनकी भक्ति को सिनेमा के जरिए लोगों तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की थी। शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी की फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। हनुमान अंश' का ग्रॉस कलेक्शन अब 325.80 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article