Prem Keetanu Trailer: कॉलेज के दिनों को वापस लाएंगे वीर पहाड़िया, अपारशक्ति खुराना देंगे पूरा साथ

Rahul Sharma

Updated Sep 22, 2026, 17:18 IST

वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की नई फिल्म प्रेम कीटाणु का ट्रेलर दर्शकों के सामने रिलीज हो चुका है, जिसे कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रेम कीटाणु का ट्रेलर दर्शकों को कॉलेज की उस जादुई दुनिया में वापस ले जाएगा, जिसकी याद उम्र के हर पड़ाव पर आती है। इस ट्रेलर में कॉमेडी का तड़का तो नजर आता ही है, साथ ही साथ प्रेम कीटाणु का ट्रेलर दर्शकों से ये वादा करता है कि ये उनके सामने एक कमाल की लव स्टोरी भी पेश करेगा, जिसे वो सालों तक याद रखेंगे। आपको फिल्म प्रेम कीटाणु का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।