Kanya Rashifal 2024 (कन्या राशिफल 2024), Virgo Horoscope 2024: खष्ठम क्रम में कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। इस राशि के जातक बैंकिंग, टीचिंग तथा प्रबंधकीय सेवा में उच्च पदों की प्राप्ति करते हैं। कन्या द्विस्वभाव राशि है। इसके जातक कभी कभी कन्फ्यूज्ड रहते हैं। इनको स्थितिप्रज्ञ होना पड़ेगा। उच्च प्रशासनिक सेवाओं में होते हैं। राजनीति में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। न्यायिक सेवाओं में जाते हैं।मिथुन का भी स्वामी बुध है। वृष, तुला, मकर और कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। कन्या राशि का रत्न पन्ना है। कन्या राशि का 2024 का राशिफल निम्नवत है।
Kanya Rashifal 2024, Virgo Horoscope 2024 In Hindi
कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Kanya Health Rashifal 2024)
16 अप्रैल तक हेल्थ में थोड़ी प्राब्लम रहेगी, उसके बाद स्वास्थ्य सुख बेहतर हो जाएगा। स्किन प्राब्लम तथा बोन प्राब्लम की संभावना रहेगी। जो जातक बीपी या शुगर के पेशेन्ट हैं वो फरवरी माह में सावधानी बरतेंगे। इस राशि के जातक वाणी के धनी होते हैं। एलर्जिक प्राब्लम व साइनस से परेशान रह सकते हैं।कन्या राशि करियर राशिफल 2024 (Kanya Career Rashifal 2024)
इस वर्ष आप जॉब में उन्नति करेंगे। विदेश जाने का सुअवसर प्राप्त होगा। जून से अगस्त के मध्य पदोन्नति या जॉब चेंज के अवसर मिलेंगे। आईटी, बैंकिंग व मीडिया से जुड़े लोग अपने करियर को इस वर्ष निर्णायक परिणाम देंगे। बिजनेस बढ़ेगा। 16 जून से सितंबर फिर नवम्बर में विशेष प्रगति व धन आगमन के संकेत हैं। (Read Here- Career Horoscope 2024)कन्या राशि लव और मैरिज राशिफल 2024 (Kanya Love And Marriage Rashifal 2024)
इस वर्ष 16 मार्च के बाद युवाओं को प्रेम में सफलता मिलेगी। विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जनवरी से 15 मार्च तक का समय प्रेम में विवाद का हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सितम्बर से 16 फरवरी तक सावधान रहना होगा।लव लाइफ को लेकर 15 अप्रैल के बाद विवाह की स्थिति बनेगी। (Read Here- Love Horoscope 2024)
कन्या राशि आर्थिक राशिफल 2024 (Kanya Finance Rashifal 2024)
15 मार्च तक थोड़ी परेशानी रहेगी। अप्रैल के बाद धन प्राप्ति के सुखद संयोग बनेंगे। इस वर्ष जमीन या मकान क्रय करेंगे। वाहन भी खरीद सकते हैं। इस वर्ष स्वर्ण तथा हीरे के आभूषण भी लेंगे। धन का व्यय निर्माण कार्यों में होता रहेगा। आर्थिक उन्नति जीवन की कई दिशाओं को सुसज्जित करती है। यह वर्ष आर्थिक तौर पर समृद्ध होने का है।
कन्या राशि शुभ समय 2024 (Kanya Zodiac Shubh Time 2024)
15 जनवरी यानी मकर संक्रांति के बाद से 16 जून तक फिर अगस्त, सितंबर व दिसम्बर बेहतर है। अक्टूबर से दिसम्बर तक का समय बहुत श्रेयष्कर है। छात्रों के लिए मार्च के बाद का समय बहुत बेहतर है।
कन्या राशि उपाय 2024 (Kanya Upay 2024)
प्रतिदिन श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ कीजिये। प्रत्येक बुधवार को श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित कीजिये। प्रत्येक बुधवार गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं। मूंग का दान कीजिए। गरीबों में वस्त्र का वितरण कीजिये। बुध के बीज मंत्र के साथ साथ शुक्र तथा शनि के बीज मंत्र का जप करें। बुध व शनि मित्र हैं। बुध मैनेजमेंट, शुक्र फाइनेन्स व शनि बिजनेस का कारक ग्रह है। तीनो ग्रहों की अनुकूलता को प्राप्त करने के लिए शिव उपासना करते रहें।
चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
