दुनिया

जर्मनी में US का F-16 फाइटर जेट क्रैश, NATO एयरबेस के पास गिरा, ट्रेनिंग के दौरान हादसा, पायलट ने इजेक्ट कर बचाई जान

जर्मनी में US एयरफोर्स का F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया। पश्चिमी जर्मनी के Spangdahlem एयरबेस के पास ट्रेनिंग के दौरान हादसा हुआ, पायलट ने सुरक्षित इजेक्ट कर लिया।

Image

जर्मनी में US का F-16 फाइटर जेट क्रैश (फाइल फोटो)

F-16 Crash: 22 सितंबर यानी मंगलवार को जर्मनी में US और NATO एयरबेस के पास एक F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया, जिसके बाद पायलट को सुरक्षित बाहर निकलना पड़ा। एयरबेस के प्रवक्ता के मुताबिक यह मिलिट्री एयरक्राफ्ट पश्चिमी जर्मनी के राइनलैंड-पैलेटिनेट राज्य के आइफेल इलाके में स्थित स्पैंगडाहलेम एयर बेस की ओर आ रहा था, तभी यह क्रैश हो गया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन क्रैश में घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है। जर्मन एयर ट्रैफिक कंट्रोल के प्रवक्ता ने बताया कि चार जेट एक ट्रेनिंग एक्सरसाइज में हिस्सा ले रहे थे, तभी स्पैंगडाहलेम लौट रहे दो विमानों में से सुबह करीब 8:30 बजे (ईस्टर्न टाइम) क्रैश हो गया।

बाकी तीन विमानों को पास के रामस्टीन एयरफील्ड की ओर भेज दिया गया। मिलिट्री एयरबेस पर कई फायरफाइटर और पुलिस अधिकारियों को भेजा गया; इस एयरबेस का इस्तेमाल अक्सर मिडिल ईस्ट में US और NATO के एयर मिशन शुरू करने के लिए किया जाता है। अमेरिकी सैन्य अधिकारी और स्थानीय आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।अमेरिकी सैन्य अधिकारी और स्थानीय आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अमेरिका के मिशिगन राज्य में एक बड़ा सैन्य हादसा सामने आया था

इससे पहले 18 सितंबर को अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को एक बड़ा सैन्य हादसा सामने आया था। टेक्सस एयर नेशनल गार्ड का एक F-16 फाइटर जेट रूटीन ट्रेनिंग सॉर्टी के दौरान मिशिगन के ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया था। हादसे से ठीक पहले विमान उड़ा रहे पायलट ने ऐन मौके पर जेट से सफलता पूर्वक एजेक्ट कर लिया था। पायलट को चोटें आई हैं और उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मिशिगन स्टेट पुलिस और ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी शेरिफ कार्यालय की टीमें मौके पर पहुंच गईं। विमान के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और दूर से ही काला धुआं उड़ता हुआ देखा गया। फाइटर जेट में मौजूद खतरनाक रसायनों के रिसाव के कारण अधिकारियों ने एहतियातन क्रैश साइट के 1 मील के दायरे में रहने वाले नागरिकों को तुरंत इलाका खाली करने का आदेश दिया था। तरह बंद रखने के निर्देश दिए थे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article