अगर आप ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप्स से खाने की बुकिंग करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। खानपान की आदतों में बदलाव और फिटनेस को लेकर लोगों में बढ़ती रुचि को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने एक नया कदम उठाया है। कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए हाल ही में एक नई सर्विस ‘Healthy Mode’ पेश की है। यह फीचर फूड की क्वालिटी चेक करने में ग्राहकों की हेल्प करेगा।
आपको बता दें कि कंपनी की तरफ से इस फीचर को सब यह फीचर सबसे पहले गुरुग्राम में लॉन्च किया गया है। हालांकि कंपनी जल्द ही इस ‘Healthy Mode’ फीचर को दूसरे शहरों में भी लॉन्च करेगी। इस फीचर को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह कितना यूजफुल है और किस तरह काम करेगा? आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
इस वजह से लॉन्च किया फीचर
अब शहरों में रहने वाली 18-45 वर्ष के अधिकांश लोग अपनी सेहत को पहले से ज्यादा सजग हो चुके हैं। यही वजह है कि मेट्रो शहरों में हेल्दी फूड की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। युवाओं और लोगों की इसी बदलती सोच को ध्यान में रखते हुए नई सर्विस शुरू की है ताकि ग्राहक न केवल अपने पसंदीदा डिश को पा सकें बल्कि उनकी सेहत का भी आसानी से ध्यान रखा जा सके।
डिश में दिखाई देगा स्कोर
Zomato के ऐप में Healthy Mode एक ऐसा सेक्शन है जहां हेल्दी डिशेज को एक खास Healthy Score के साथ दिखाया जाएगा। आपको बता दें कि डिश का यह स्कोर Low से लेकर Super तक के अलग-अलग कैटेगरी में होगा। इस स्कोर को प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और कैलोरी जैसे पोषण तत्वों के आधार पर तय किया जाएगा। इस फीचर को पेश करने का सबसे बड़ा मकसद यह है कि ग्राहक यह जान सकें कि वे जो खाने का सामान मंगा रहे हैं वह उनकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का हुआ इस्तेमाल
रेस्टोरेंट पार्टनर्स की सहायता के लिए Zomato ने एडवांस्ड AI और बलार्ज लैंग्वेज मॉडल्स LLMs का इस्तेमाल करके इस फीचर को डिजाइन किया है। इन लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मदद से हर व्यंजन का विस्तृत मैक्रोन्यूट्रिएंट प्रोफाइल बनाया गया है। जब यूजर Healthy Mode चालू करेंगे, तो ऐप पर मौजूद हर एक डिश का हेल्दी स्कोर उन्हें दिखाई देगा। इससे ग्राहक आसानी से मेन्यू को फिल्टर कर सकते हैं और अपने लिए एक सही डिश का ऑप्शन चुन पाएंगे।
