How to Find Aadhaar Center: आधार कार्ड आज के समय एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। चाहे बच्चों के स्कूल में एडमीशन की बात हो या फिर जॉब ज्वाइनिंग की बात हो हर जगह आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। बिना आधार कार्ड के बैंक अकाउंट भी नहीं ओपन किया जा सकता है। इसके साथ ही अगर आप किसी सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो भी आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। अगर हमारे आधार कार्ड में कोई गड़बड़ी होती है तो इससे हमारे कई सारे काम रुक सकते हैं। इसलिए UIDAI करोड़ों ग्राहकों को आधार अपडेट की सुविधा भी देता है। आपको आधार अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर जाना होता है। अगर आपको नहीं मालूम की आपके शहर में आधार सेंटर कहां है तो हम आपको इसे पता लगाने का एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
सबसे पहले बता दें कि आधार कार्ड में 12 अंकों की विशिष्ट संख्या होती है। आधार में मौजूद नंबर की सीरीज हर एक आधार के लिए यूनिक होती है। आधार कार्ड में हमारी कई सारी पर्सनल डिटेल्स मौजूद होती हैं। कई बार हमें आधार कार्ड में गलत डिटेल्स को अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर जाना होता है। लेकिन तब सबसे बड़ी परेशानी होती है जब हमें यह भी नहीं मालूम होता कि आधार केंद्र कहां है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके शहर के आधार केंद्र का आप आसानी से पता लगा सकते हैं।
UIDAI देता है खास सुविधा
आपको बता दें कि UIDAI आधार यूजर्स को कुछ चीजें खुद से अपडेट करने की भी सुविधा देता है। जैसे अगर आप अपने आधार में पता अपडेट करना चाहते हैं तो आप उसे सीधे आधार पोर्टल पर जाकर अपडेट कर सकते हैं। लेकिन, अगर आप आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या फिर बायोमेट्रिक्स डिटेल्स को अपडेट करना चाहते हैं तो आपको आधार सेंटर जाना पड़ेगा। आपको बता दें कि बायोमेट्रिक डिटेल को आप फ्री में अपडेट करा सकते हैं लेकिन अगर आप नाम, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, या ईमेल में बदलाव करते हैं तो इसके लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा।
Aadhaar Center का ऐसे लगाएं पता
अपने शहर में आधार केंद्र का पता लगाने के लिए आपको आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा।
अब आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर Get Aadhaar सेक्शन में जाना होगा।
अब आपको नेक्स्ट स्टेप में Locate an Enrolment Center पर जाना होगा।
अब आपको आधार केंद्र पता करने के लिए कई सारे ऑप्शन दिखाए जाएंगे जिसमें स्टेट, पोस्टल पिन कोड और सर्च बॉक्स शामिल होंगे।
यहां पर आपको अपने पोस्टल पिन का ऑप्शन चुनना होगा और अपना 6 डिजिट पिन कोड फिल करना होगा।
पिन कोड फिल करने के बाद आपको कैप्चा कोड फिल करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
सारे स्टेप पूरे होने के बाद आपको आपके शहर में मौजूद आधार सेंटर की डिटेल जानकारी मिल जाएगी।
