यूटिलिटी

RAC या WL कौन-सा Train टिकट स्टेटस आपके लिए सही? किसमें होता है फायदा

RAC vs Waiting List: क्या आप जानते हैं ट्रेन से सफर के लिए RAC और वेटिंग लिस्ट (WL) टिकट स्टेटस में से कौन-सा स्टेटस आपके सफर को आसान बनाता है?

Image

Train ticket status (Photo: iStock)

RAC vs Waiting List: भारत में ट्रेन से रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। टिकट बुकिंग के दौरान अक्सर यात्रियों को RAC (Reservation Against Cancellation) और WL (Waiting List) जैसे स्टेटस देखने को मिलते हैं। कई लोगों को इन दोनों के बीच का अंतर साफ तौर पर समझ नहीं आता, जिसके कारण यात्रा के समय भ्रम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी है कि ट्रेन टिकट के इन दोनों स्टेटस का क्या मतलब होता है, कौन-सा स्टेटस ज्यादा बेहतर होता है।

RAC vs Waiting List

RAC vs Waiting List

Train ticket status (Photo: iStock)

सबसे पहले बात करें RAC टिकट की तो इसका मतलब होता है कि आपको ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति मिल गई है, लेकिन पूरी सीट अभी कन्फर्म नहीं हुई है। RAC टिकट होने पर यात्री को एक सीट साझा करनी पड़ती है, यानी एक बर्थ पर दो यात्रियों को बैठकर यात्रा करनी होती है। हालांकि, अगर यात्रा से पहले कुछ कन्फर्म टिकट कैंसिल हो जाते हैं तो RAC टिकट कन्फर्म सीट में बदल सकता है। इस स्थिति में आपको पूरी बर्थ मिल जाती है।

वहीं, WL यानी वेटिंग लिस्ट टिकट का मतलब है कि आपकी बुकिंग अभी कन्फर्म नहीं हुई है और आप कतार में हैं। अगर यात्रा से पहले बहुत से टिकट कैंसिल होते हैं, तभी WL टिकट कन्फर्म हो सकता है। लेकिन अगर चार्ट बनने तक टिकट वेटिंग में ही रहता है तो आपको ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं होती। ऐसे में ई-टिकट अपने आप कैंसिल हो जाता है और पैसे रिफंड कर दिए जाते हैं।

ट्रेन में कब कर सकते हैं सफर

RAC और WL के बीच सबसे बड़ा अंतर यही है कि RAC में यात्रा की अनुमति होती है, जबकि WL में यह गारंटी नहीं होती। यानी RAC टिकट एक तरह से आधी कन्फर्म स्थिति है, जबकि WL पूरी तरह अनिश्चित होता है।

इसके अलावा, टिकट कन्फर्म होने की संभावना भी RAC में ज्यादा होती है, क्योंकि यह पहले से ही कन्फर्मेशन के करीब होता है। वहीं, WL टिकट में नंबर जितना ज्यादा होगा, कन्फर्म होने की संभावना उतनी ही कम होती है। वेटिंग लिस्ट के स्टेटस के साथ ट्रेन से सफर की अनुमति नहीं होती।

यात्रियों के लिए नियम समझना जरूरी

यात्रियों के लिए जरूरी है कि वे टिकट बुक करते समय अपने स्टेटस को ध्यान से समझें और उसी के अनुसार योजना बनाएं। अगर आपके पास RAC टिकट है, तो आप यात्रा कर सकते हैं, लेकिन WL टिकट होने पर अंतिम समय तक कन्फर्मेशन का इंतजार करना पड़ता है। ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो समझना जरूरी है कि RAC और WL दोनों भारतीय रेलवे के बुकिंग सिस्टम का हिस्सा हैं, लेकिन इनका मतलब और सुविधा अलग-अलग है। अगर आप ट्रेन से किसी निश्चित दिन पर ट्रैवल करना चाहते हैं तो RAC टिकट स्टेटस आपके लिए WL से ज्यादा बेहतर होता है क्योंकि आपकी यात्रा नहीं टलती।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article