एजुकेशन

School Winter Vacation 2026: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर जम्मू-कश्मीर तक कब से शुरू होगी सर्दियों की छुट्टियां? जानें राज्यों का संभावित शेड्यूल

School Winter Vacation 2026: देशभर के सभी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे और उनके अभिभावक सर्दियों की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि उसके अनुसार, छुट्टियां प्लान कर सकें। आइए जानते हैं इस साल विंटर वेकेशन का टेंटेटिव क्या है?

Image

Winter School Holidays (Photo - AI/Newsroom Verified)

School Winter Vacation 2026: नवंबर का महीना आधा बीतने के साथ ही देश भर के स्कूली बच्चों और अभिभावकों ने सर्दियों की छुट्टियों (Winter Vacation) और साल के अंत में घूमने-फिरने की योजनाएं बनानी अभी से शुरू कर दी हैं। हालांकि, भारत की भौगोलिक विविधता और अलग-अलग राज्यों के मौसम की वजह से पूरे देश में एक साथ विंटर वेकेशन की घोषणा नहीं की जाती। हर राज्य द्वारा अपने वहां के मौसम कि स्थिति को देखते हुए छुट्टियों की तारीखें घोषित की जाती है। जैसे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड के कारण महीनों स्कूल बंद रहते हैं, वहीं दक्षिण और पश्चिम भारत के राज्यों में क्रिसमस या संक्रांति के आसपास महज कुछ दिनों का ब्रेक मिलता है। इसके अलावा, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर, घने कोहरे और प्रदूषण के चलते जिला प्रशासन द्वारा स्थिति और चुनौतियों को देखते हुए समय-समय पर छुट्टियों की तारीखों में बदलाव किया जाता है।

उत्तर भारत के राज्यों में विंटर वेकेशन का पैटर्न

कक्षा 1-8: 1 दिसंबर से 28 फरवरी
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश संभावित विंटर वेकेशन शेड्यूलविशेष नोट / मौसम का प्रभाव
दिल्ली 23 दिसंबर से 1 जनवरी (कुछ निजी स्कूलों में 1 से 15 जनवरी)प्रदूषण (AQI) और ठंड के आधार पर तारीखों में बदलाव संभव।
उत्तर प्रदेश 20 दिसंबर से 31 दिसंबर तकशीतलहर बढ़ने पर जिला प्रशासन छुट्टियां 5 जनवरी या आगे तक बढ़ा देता है।
हरियाणा 1 जनवरी से 15 जनवरी तकसभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए समान रूप से लागू होता है।
पंजाब 22 दिसंबर से 12 जनवरी तकअधिक ठंड होने पर शिक्षा विभाग अवकाश की अवधि आगे बढ़ा सकता है।
हिमाचल प्रदेशमैदानी इलाकों में 24 से 31 दिसंबर तकअधिक ऊंचाई वाले बर्फीले क्षेत्रों में दिसंबर से फरवरी तक लंबी बंदी रहती है।
जम्मू-कश्मीर

कक्षा 9-12: 11 दिसंबर से 22 फरवरीभीषण बर्फबारी और ठंड के कारण देश का सबसे लंबा विंटर वेकेशन यहीं होता है।टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -BSF Constable Admit Card 2026 वेबसाइट पर जारी

पश्चिम और मध्य भारत का हाल

राजस्थान - माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, राज्य में सामान्यतः 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहता है।

मध्य प्रदेश - यहां भी साल के अंत में 23 या 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रहते हैं और जनवरी के पहले सप्ताह से कक्षाओं का फिर से संचालन किया जाता है।

महाराष्ट्र और गुजरात - इन राज्यों में ठंड का प्रकोप कम होने के कारण लंबी छुट्टियां नहीं दी जाती। मुख्य रूप से क्रिसमस और नए साल के मौके पर 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छुट्टी दी जाती है।

पूर्वी और दक्षिण भारत में क्या है ट्रेंड?

उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में विंटर वेकेशन का ट्रेंड देखे के बाद अब आती है पूर्वी और दक्षिण भारत के राज्यों में सर्दियों की छुट्टियों के बारे में जानने की -

बिहार और झारखंड

दोनों राज्यों में आमतौर पर 25 से 31 दिसंबर तक लगभग एक सप्ताह की छुट्टी रहती है। हालांकि, जनवरी की शुरुआत में शीतलहर और ठंड की स्थिति को देखते हुए छुए पटना समेत कई जिलों में प्राथमिक कक्षाओं की छुट्टियां आगे बढ़ा दिया जाता है। यह फैसला स्थानिय स्तर पर लिया जाता है।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल

ओडिशा में 23 दिसंबर से 1 जनवरी तक अवकाश रहता है। वहीं पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान लंबी छुट्टियां मिलने के कारण सर्दियों में केवल 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक छोटा ब्रेक दिया जाता है।

असम

कड़ाके की ठंड के चलते गुवाहाटी और आसपास के क्षेत्रों में दिसंबर के अंत से लेकर जनवरी के पहले सप्ताह (लगभग 6 जनवरी) तक स्कूल बंद रहते हैं।

दक्षिण भारत

केरल में क्रिसमस के अवसर पर 24 दिसंबर से 4 जनवरी तक छुट्टी रहती है। आंध्र प्रदेश में मुख्य अवकाश जनवरी में मकर संक्रांति के आसपास होता है, जबकि तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में साल के अंत में बेहद सीमित छुट्टियां रहती हैं।

केंद्रीय विद्यालय और पीएम श्री स्कूल

केंद्रीय व्यवस्था के तहत संचालित होने वाले केंद्रीय विद्यालयों (KV) और पीएम श्री (PM SHRI) स्कूलों के कैलेंडर में पूरे देश में काफी हद तक एकरूपता देखने को मिलती है। यहां सामान्यतः 23 दिसंबर से 1 जनवरी तक 10 दिनों का विंटर वेकेशन निर्धारित रहता है।

अभिभावकों और छात्रों के लिए जरूरी सलाह

अभिभावकों को सलाह है कि यात्रा की बुकिंग से पहले आधिकारिक नोटिस का इंतजार करें। यदि आप परिवार के साथ सर्दियों की छुट्टियों में कहीं घूमने या ट्रेन-फ्लाइट की टिकट बुक करने की योजना बना रहे हैं, तो केवल संभावित तारीखों के आधार पर जल्दबाजी न करें। अपने बच्चे के स्कूल या संबंधित राज्य के शिक्षा विभाग का आधिकारिक सर्कुलर जारी होने का इंतजार जरूर करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article