यूटिलिटी

Banks FDs: SBI की 444 दिनों की FD या दूसरे बैंकों की FD, कहां निवेश पर शॉर्ट टर्म में मिलेगा जोरदार रिटर्न

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 28, 2024, 12:09 PM IST

SBI Amrit Vrishti FD vs Others Banks FDs: जिस अवधि की एसबीआई अमृत वृष्टि एफडी स्कीम है, उसी अवधि की कई और फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम अन्य बैंक चला रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन सा बैंक 400 दिनों की एफडी स्कीम मपर जोरदार रिटर्न कहां मिल रहा है।

Image

Bank FD Rates

Photo : iStock

SBI Amrit Vrishti FD vs Others Banks FDs: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एसबीआई अमृत वृष्टि के नाम से एक नई स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम शुरू की है। यह स्कीम सीमित समय के लिए है, जो निवेश की रकम पर हाई इंटरेस्ट रेट ऑफर करती है। जिस अवधि की एसबीआई अमृत वृष्टि एफडी स्कीम है, उसी अवधि की कई और फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम अन्य बैंक चला रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन सा बैंक 400 दिनों की एफडी स्कीम पर कौन सा बैंक सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है।

एसबीआई अमृत वृष्टि

एसबीआई ने हाल ही में लॉन्च की गई एसबीआई अमृत वृष्टि में 444 दिनों की अवधि के लिए निवेश की राशि पर सामान्य नागरिकों को 7.25 फीसदी और समान अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी की दर से हाई इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। यह योजना 15 जुलाई, 2024 से 31 मार्च, 2025 तक निवेश के लिए उपलब्ध है।

पीएनबी

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) 400 दिनों की अवधि पर सामान्य नागरिकों को 7.30 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.80 फीसदी दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

केनरा बैंक

केनरा बैंक 444 दिनों की अवधि पर सामान्य नागरिकों को 7.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 399 दिनों की अवधि की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा 399 दिनों (बॉब मानसून धमाका जमा योजना) की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

पंजाब और सिंध बैंक

पंजाब और सिंध बैंक सामान्य नागरिकों को 7.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी की दर से उच्चतम ब्याज दर प्रदान करता है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article